भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फरवरी में खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडियन टीम की घोषणा बीसीसीआई ने कर दी है। कुल 17 खिलाड़ियों की टीम विराट कोहली की कप्तानी में ये वनडे सीरीज खेलेगी।

इंडियन टीम फरवरी में साउथ अफ्रीका के साथ 6 वनडे मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए टीम में कोई बड़े बदलाव नहीं किए हैं। सीरीज में विराट कोहली कप्तान और रोहित शर्मा उप कप्तान होंगे। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हुई है, जबकि युवराज सिंह, सुरैश रैना, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा टीम में वापसी नहीं कर सके। श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का ईनाम मिला है।
इन दोनों खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे टीम में जगह बना ली है। इस वनडे टीम जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा,शिखर धवन, महेन्द्र सिंह धोनी, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।