नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी है। देश में 2020 तक करीब 10 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। नीति आयोग के एक सर्वे में ये बात सामने आयी है। इसके साथ देश के विकास में भी तेजी आने का दावा किया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार बढ़ाने और विकास को नई दिशा देने के लिए 2014 में मेक इन इंडिया योजना की शुरुवात की थी। अब इस योजना को पंख लगते दिख रहे हैं। नीति आयोग के महानिदेशक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि भारत में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में काफी प्रगति हो रही है। 2 साल के अंदर देश में 107 मैंन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित हो चुकी हैं। इससे पूरी उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों के दौरान देश में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। केंद्र सरकार भारत को मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में दुनिया के टॉप देशों में लाना चाहती है।
इसके साथ ही देश में तकनीक का उपयोग काफी बढ़ा है। अनिल श्रीवास्तव ने कहा मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया योजनाओं से 2020 तक 10 करोड़ नौकरियां उपलब्ध हो जाएंगे। मैन्यूफैक्चरिंग, इंटरनेट, इंजीनियरिंग और ई-कॉमर्स से जुड़े सेक्टरों में अगले एक साल में करीब 7 लाख नई नौकरियों के मौके होंगे।