ये हैं इंटरव्यू में पूछे जाने वाले कुछ अहम प्रश्नों के जवाब

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू सबसे अहम प्रक्रिया है। इंटरव्यू के आधार पर ही कोई कंपनी या संगठन उम्मीदवार की सही परख करते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो इंटरव्यू में ही कंपनी ये पता करती है कि उम्मीदवार उस जॉब के लायक है या नहीं। इंटरव्यू के इस महत्व को देखते हुए बेहतर तैयारी करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे सवालों के बारे में बता रहे हैं जो इंटरव्यू के दौरान अधिकतर पूछे जाते हैं। आप इंटरव्यू देने की तैयारी कर रहे हैं तो इन सवालों का सटीक जवाब तैयार कर लीजिए।

 

1 – अपनी विशेषताएं बताइए या अपने बारे में पॉजीटिव बातें बताइए?

ये प्रश्न इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान अधिकतर पूछा जाता है। सभी कंपनियां उम्मीदवार के बारे में पॉजीटिव बातें जानना चाहती हैं। इस तरह के प्रश्नों का जवाब देते वक्त ध्यान रखें कि आपके जवाब में ऐसी बात जरूर हो जो कंपनी या आपकी जॉब प्रोफाइल के लिए कहीं न कहीं फायदेमंद हो। पर्सनल खूबियों को भी प्रोफेशनल लाइफ से जोड़कर बताइए। अपनी विशेषताएं बताते वक्त आपके हावभाव सीरियस रहने चाहिए।

 

2 – आप ये नौकरी क्यों करना चाहते हैं?

इस सवाल का जवाब कंपनी के मैजेमेंट को ये बताता है कि उम्मीदवार का नौकरी पाने के पीछे मकसद क्या है। इसलिए आपके उत्तर से साफ संदेश जाना चाहिए कि आपके लिए नौकरी बेहद महत्वपूर्ण है।

 

3 – आप हमारी कंपनी के लिए क्या योगदान दे सकते हैं?

कंपनी जब जानना चाहती है कि उम्मीदवार को सेलेक्ट करके कंपनी को क्या फायदा होगा तो आपको अपने जवाब से प्रश्न पूछने वाले को संतुष्ट करना होगा कि आप कंपनी के लिए काबिल साबित होंगे। इंटरव्यू देने से पहले ही कंपनी के बारे में पूरी तरह से जानकारी जुटा लें, उसके आधार पर अपना जवाब देते हुए बताइए कि आपके आने से कंपनी को इस जगह पर काफी फायदा होगा।

 

4 – आप पहली जॉब क्यों छोड़ना चाहते हैं?

ये सवाल अक्सर सभी कंपनियों में पूछा जाता है। जवाब देते हुए ये ध्यान रखें कि अपनी वर्तमान कंपनी या जॉब की बुराई बिलकुल न करें। इसकी जगह नई जॉब की तारीफ करते हुए अपनी बात रखें कि आपकी क्वालीफिकेशन और स्किल्स नई जॉब के लिए ज्यादा बेहतर हैं इसलिए आप नई जॉब में आना चाहते हैं।

 

5 – हम आपको ही इस पद पर क्यों रखें?

इस उत्तर में आपको अन्य सभी उम्मीदवार से खुद को बेहतर साबित करना है। उत्तर देते वक्त पूरे कॉन्फिडेंस और सीरियस रहें। जॉब से जुड़े अपने स्किल्स, एक्सपीरिएंस और अचीवमेंट्स को बताइए। नई जॉब के लिए आप क्या अलग कर सकते हैं ये भी अपने जवाब में बताइए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER