हितेश पंत (नई दिल्ली)
नेशनल थर्मल पावर कॉपोरेशन में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ मौके हैं। यहां डिप्लोमा ट्रेनी के कुछ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई हैं। ये पद डिप्लोमा इंजीनियरिंग के अलग-अलग ट्रेडों से संबंधित हैं। अभ्यर्थी इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनटीपीसी अपने वहां डिप्लोमा इंजीनियरों को मौका दे रहा है। इलैक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सी एंड आई और अन्य ट्रेड से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करे युवा इन पदों में आवेदन के लिए योग्य हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता संस्थान से 70 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
एनटीपीसी के इन रिक्त पदों की कुल संख्या 30 है। इन पर आवेदन के लिए उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच रखी है। इन पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। अंत में तैयार मैरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर अपने पास रखें। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है जबकि आरक्षित वर्ग के लिए ये निशुल्क है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 जून 2018 रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.ntpc.co.in पर विजिट करना होगा।
village banshghat masuriya anchal baikunth pur post office maharani police station mahammad pur