एक्शन और देशभक्ति का कॉकटेल है ‘टाइगर जिंदा है’

टाइगर जिंदा है

टाइगर जिंदा है

जिस फिल्म में सलमान की देशभक्ति देखने को मिले वो फिल्म फैंस को सिनेमा घरों तक लाने में तो कामयाब होगी ही। आज रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान खान आतंकवाद के खिलाफ जंग कर देश में शांति कायम करने की राह में है।

‘टाइगर जिंदा है’ की कहानी 2012 की फिल्म एक था टाइगर के अंतिम सीन के बाद की है। इरान में 25 भारतीय नर्स एक अस्पताल में फंस गई हैं, उनको तुरंत वहां से बाहर निकालना है। मिशन मुश्किल देखकर RAW टाइगर की तलाश में जुट जाता है। टाइगर अपनी प्रेमिका जोया (कैटरीना) के साथ मिलकर इस मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देता है। फिल्म में सलमान और कैटरीना दोनों का एक्शन देखने को मिलता है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा हैं। डायरेक्टर अली अब्बास ने फिल्म में आतंकवाद, देशभक्ति, एक्शन और रोमांस का ऐसा कॉकटेल दिया है, जो वाकई काबिले तारीफ है। फिल्म में अंगद बेदी, परेश रावल, अनुप्रिया, कुमुद मिश्रा और सुदीप संजीव भी हैं। फिल्म की कहानी के अनुसार सभी ने अच्छी एक्टिंग की है। फिल्म की स्क्रिप्ट भी दमदार है। अगर आप भी सलमान के फैन हैं और एक्शन फिल्मों में इंटरेस्ट रखते हैं तो ये फिल्म आपके लिए ही है। लेकिन दिमाग लगाने वालों को फिल्म कुछ अटपटी लग सकती है, क्योंकि कहीं सीन का लॉजिक समझ नहीं आता है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER