इस दिन रिलीज़ होगी करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म “कलंक”

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म “कलंक” को देखने के लिए दर्शक इतनी बेताब है कि अब उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा कि कब यहां पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। बेसब्री से “कलंक” को थियेटर में देखने के लिए इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए खुशखरी आयी हैं। दरअसल, अप्रैल फूल के दिन यानी 1 अप्रैल को कलंक की रिलीज़ डेट लॉच कर दी गई हैं। ये फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।

निर्देशक करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रिलीज डेट सामने आई है। रिलीज़ डेट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। हर तरफ सिर्फ कलंक की ही चर्चा हो रही है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सबसे पहले इस बात की खबर दी कि उनकी फिल्म कलंक की रिलीज डेट सामने आ गई है। अभिनेत्री आलिया भट्ट इस खबर को देते हुए काफी खुश लग रही थी। आलिया भट्ट ने कलंक का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि रूप प्रेम है, इसके कई रंग हैं। आलिया भट्ट के द्वारा डाले गए इस पोस्ट पर तकरीबन 50 हज़ार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और तकरीबन 6 हज़ार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। वहीं, इससे 2 दिन पहले कलंक का ट्रेलर रिलीज किया गया था। दर्शकों द्वारा इस ट्रेलर को लेकर काफी बढ़िया प्रतिक्रिया देखने को मिली। आपको बता दे कि इस टाइटल ट्रैक को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है। साथ ही गाने को म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। इस टाइटल ट्रैक में आलिया भट्ट संग वरुण धवन और सोनाक्षी सिंहा संग आदित्य रॉय कपूर बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्म कलंक को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्दशन अभिषेक बर्मन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में अमिताभ संजय दत्त, अभिनेता वरुण धवन, अभितेना आदित्य रॉय कपूर, अभितेत्री माधुरी दीक्षित नेने, अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शामिल हैं।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER