शादी के बाद फिर स्क्रीन पर एक साथ नजर आए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

शादी के पवित्र बंधन में बन चुके यह प्रेमी जोड़ा हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। कभी अपने मैचिंग कपड़ो के लेकर, कभी प्यार की एक मिसाल कायम करते हुए, तो कभी एक दूसरे की केयर करते हुए। इस बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह शादी के बार पहली बार किसी विज्ञापन में नज़र आ रहे हैं। यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और दोनों को फिर दर्शकों द्वारा प्यार मिल रहा है।

https://www.instagram.com/p/Bvode5LF5OU/?utm_source=ig_web_copy_link

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक एयर कंडीशनर ब्रांड के लिए विज्ञापन कर रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बॉन्डिंग काफी प्यारी और क्यूट नजर आ रही है।इस विज्ञापन के वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह कहते है कि वे बहुत शुक्रगुजार है कि उन्होंने शादी कर ली क्योंकि वे तब से बॉयफ्रेंड की भूमिका निभाकर तंग आ गए थे, जिसके बाद दीपिका रूठकर कमरे में चली जाती हैं। दीपिका के कमरे में घूसते ही रणवीर एसी ऑन कर देते हैं। एसी की ठंडी हवा लगते ही दीपिका मुस्कुराने लगती हैं। जिसके बाद रणवीर दीपिका को छेड़ते हुए कहते हैं कि बॉयफ्रेंड भले छोटी से छोटी चीज का ध्यान न रखे लेकिन हसबैंड तो रखता है। इसके बाक दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह को गले लगा लेती हैं। दीपिका पदुकोण और रणवीर सिंह का यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है साथ ही साथ दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी बेहद ही पसंद आ रही है। इससे पहले भी रणबीर और दीपिका की जोड़ी फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में धमाल मचा चुकी है। इस अवॉर्ड फंक्शन से भी कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तापमान में इज़ाफ़ा कर रही हैं।

आपको बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि “दीपिका पादुकोण को वाइय़फ बना दिया, ये होता है अचीवमेंट, तेरे भई जैसा कोइ हाड़-आईच न है!” 6 साल तक रिश्ते में रहने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, उनके रिश्ते को अभी सिर्फ 6 महीने हुए हैं।

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER