डिजिटल युग में भारत भी डिजिटल बन रहा है। देश में इंटरनेट उपभोगताओं की संख्या में बढ़ोतरी के साथ इंटरनेट डाटा का यूज भी बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में प्रति उपभोगता करीब 1.6 जीबी डाटा प्रति महीने की खपत हो रही है।
पीएम मोदी का डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट सही रहा पर चल पड़ा है। पिछले तीन साल में मोबाइल डाटा के उपयोग में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार जून 2014 में जहां एक इंटरनेट यूजर हर महीने 70 एमबी डाटा यूज करता था, वहीं सितंबर 2017 तक हर उपभोगता करीब 1.6 जीबी डाटा प्रति महीने इस्तेमाल कर रहा है। सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। तीन साल पहले देश में 259 मिलियन लोग इंटरनेट उपयोग करते थे और अब 429 मिलियन इंटरनेट उपभोगता हैं। रिपोर्ट में डिजिटल ट्रांजेक्शन में बढ़ोतरी की बात भी सामने आयी है। पिछले महीने नीति आयोग की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आयी थी कि देश में 150 जीबी डाटा प्रतिमाह उपयोग हो रहा है। यह आंकड़ा अमेरिका और चीन से कहीं ज्यादा है। अब सरकार गांव-गांव में इंटरनेट पहुंचाने पर तेजी से काम कर रही है।
