सपना चौधरी के घर गूंजी बच्चे की किलकारी

हरियाणा से लेकर देश भर के लोगों के दिलों पर अपने गानों से राज करने वाली सपना चौधरी ने 4 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने जनवरी 2020 में शादी की थी, लेकिन उनकी शादी की खबर अब तक ज्यादा लोगोंं को नहींं थी। सपना चौधरी के अंदाज़ की हर ओर चर्चा है।

खुद की मेहनत से अलग पहचान बना चुकी सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और उनके गानों और डांस की पॉपुलर्टी यह बताने के लिए काफी है कि उन्हें लोग कितना चाहते हैं।

फेसबुक लाइव के जरिए सांझा की जानकारी

 

सपना चौधरी ने रविवार को अपने ससुराल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। उनके पति ने फेसबुक लाइव के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। सपना के पति ने फेसबुक लाइव करते हुए कहा- जो मेरे भाई हैं छोटे या बड़े…वे सुण ल्यो…थारे लिए बहुत खुशी की बात है…मेरे भाइयो थारा भाई बाप बणग्या है। आज मैं केवल सिंगर कलाकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार परिवार वाला गृहस्थ बोल रहा हूं।

भारत की अगर इन जगहों पर है जाना तो लेनी पड़ती है इजाजत, जानियें ये खास बात

जनवरी 2020 में हुई थी सपना चौधरी की शादी

 

तेरी आंख्या का यो काजल से लेकर तमाम हिट हरियाणवी गानों से फेमस हुई सपना  ने जनवरी 2020 में अपने बॉयफ्रेंड वीर शाहू के साथ शादी की थी। सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया तो ये बात सामने आई कि सपना ने जनवरी में ही अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड वीर शाहू के साथ शादी कर ली थी और उनके साथ रह रहीं थी।

जानिए कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू

वीर हिसार के रहने वाले हैं। वीर और सपना की शादी जनवरी में हुई थी। सपना और वीर पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। वीर एक परफ़ॉर्मर हैं। इसके साथ साथ वीर सिंगर, कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। उन्हें भी अपनी सिंगिंग के लिए जाना जाता है। वीर को खलनायक (2018), रसूक आला जाट (2017), Yaar Landlord (2017) और थड्डी- बड्डी (2016) के ज़रिए अपनी पहचान बनाई है।
आपको बता दें कि वीर साहू किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। केंद्र सरकार द्वारा कृषि को लेकर पारित विधेयक को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हुआ। वीर साहू भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER