हितेश पंत (नई दिल्ली)
मौजूदा दौर में युवाओं को नौकरी पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। बढ़ते कॉम्पिटीशन के चलते बेहतर तैयारी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में छात्रों की एक गलती भी नौकरी पाने के सपने पर पानी फेर सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिनसे नौकरी ढूंढते वक्त पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है।
पढ़ाई के दौरान अपनी मनपसंद कपनी में नौकरी करना हर युवा का सपना होता है। उस कंपनी में नौकरी के लिए आप लंबा इंतजार भी करते होंगे। इंतजार करना और पेशेंस रखना नौकरी पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप किसी कंपनी में अप्लाई करते हैं तो एचआर या संबंधित विभाग से कॉल आने का पूरा इंतजार करना जरूरी है। अप्लाई या शॉटलिस्ट होने के बाद बार-बार कंपनी में कॉल करने जैसी गलतियों से बचने की कोशिश करनी चाहिए। बार-बार कॉल करके अपडेट लेने से उम्मीदवार का इंप्रेशन खराब होता है और ये आपको उस नौकरी से दूर कर सकता है।
बार-बार कॉल न करने का मतलब ये नहीं कि आप कंपनी को कोई रिमांडर ही न दें। कभी-कभी वर्क लॉड के चलते कंपनी के एचआर या बॉस इंटरव्यू के बाद रिक्रूटमेंट प्रोसेस को भूल जाते हैं। ऐसे में इंटरव्यू के कई दिनों बाद भी आपको कॉल नहीं आता तो एक बार आप खूद रिमांइडर कॉल करके कंपनी से स्टेटस जान सकते हैं।
मनपसंद नौकरी पाने के लिए सिर्फ इंटरनेट पर निर्भर न रहे। संबंधित क्षेत्र के एस्पर्ट या उस कंपनी में पहले से काम कर रहे अपने दोस्तों या रिस्तेदारों की मदद जरूर लें। उनसे नए रिक्रूटमेंट प्रोसेस की जानकारी देने का आग्रह करें। इस तरह आपका दायरा विस्तृत होगा।
जॉब के लिए कॉल आने के बाद अपने बारे में सभी जानकारी सही-सही देनी चाहिए। उत्साहित होकर बढ़-चढ़ कर खुद के बारे में बताने से बचें। अनुभव, सैलरी, योग्यता को लेकर सही और स्पष्ट जानकारी कंपनी को दें। ताकि डॉक्यूमेंट प्रजन्टेशन के दौरान आपको कोई परेशानी न आए। कंपनी की तरफ से आने वाले हर कॉल या ईमेल का वक्त पर रिप्लाई देना जरूरी है।