दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 13 रनों से हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को आईपीएल के 13वें सीजन के 30वें मैच में पूर्व विजेता राजस्थान रॉयल्स को 13 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

 

 

कल खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने शिखर धवन (57) और कैप्टन श्रेयस अय्यर (53) के अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी।

 

 

13 रनों से हरा गई राजस्थान रॉयल्स

दिल्ली कैपिटल्स

 

162 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर मात्र 148 रन ही बना सकी। और यह मुकाबला 13 रनों से हार गई। राजस्थान रॉयल्स के तरफ़ से ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 41 रन बनाए जबकि रॉबिन उथप्पा ने 32 रन का योगदान दिया। संजू सैमसन ने 25 और ओपनर जोस बटलर ने 22 रन बनाए। राहुल तेवतिया 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। इनके अलावा किसी और बल्लेबाज़ ने बड़ा योगदान नहीं दे पाए।

 

   दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी

 

गेंदबाजी की बात करे तो दिल्ली कैपिटल ने संयमित गेंदबाज़ी की । गेंदबाजी में संतुलन दिखा और रणनीति के तहत ही गेंदबाज़ी हुई।। दिल्ली कैपिटल के लिए अपना पहला मैच खेल रहे तुषार देशपांडे और एनरिक नोर्त्जे ने 2-2 विकेट झटके जबकि कागिसो रबाडा, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया।

 

 

दिल्ली की प्लेइंग-XI में बदलाव, तुषार देशपांडे का डेब्यू

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-XI में एक बदलाव है और हर्षल पटेल की जगह तुषार देशपांडे को टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर चल रहे हैं।

प्लेइंग-XI दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स

दिल्ली  कैपिटल्स –

पृथ्वी साव, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा और एनरिक नोर्त्जे।

राजस्थान रॉयल्स :

 

बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी और जयदेव उनादकत।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER