क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोविड 19 पॉज़िटिव: फुटबॉल प्रेमियों के लिए मंगलवार को एक बेहद चिंताजनक खबर सुनने को मिली। कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया इस समय परेशान है। ऐसे में इंटरनेशनल फुटबॉल के सबसे चमकते सितारे में से एक के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। जी हां आपको बता दें कि दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर में गिने जाने वाले पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
Breaking: Portugal have confirmed Cristiano Ronaldo has tested positive for COVID-19. pic.twitter.com/3yfuv1Y1Kk
— SportsCenter (@SportsCenter) October 13, 2020
पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने दी जानकारी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बारे में सूचना सबसे पहले खुद पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने मंगलवार को दी। जिसके चलते अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो इटली के फुटबॉल क्लब जुवेंटस के स्ट्राइकर 35 वर्षीय रोनाल्डो बुधवार को यूएफा नेशंस लीग में स्वीडन के खिलाफ पुर्तगाल के होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। फ्रांस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में रोनाल्डो गोल करने से चूक गए थे और मैच का नतीजा बिना गोल के 0-0 रहा था। पुर्तगाल की टीम के लिए मैच खेलने उतरने के बाद रोनाल्डो का टेस्ट पॉजिटिव आया।
अन्य स्टाफ कोविड 19 नेगेटिव आया
पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने कहा कि वह ठीक हैं और उनके अंदर कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। वह क्वारंटाइन हो गए हैं। रोनाल्डो के पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रीय टीम के अन्य खिलाडि़यों और सहयोगी स्टाफ का भी नियम के अनुसार कोविड-19 टेस्ट कराया गया। ऐसे में सुकून भरी बात ये रही कि सभी अन्य स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रोनाल्डो के अलावा अन्य खिलाड़ी स्वीडन के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जीवन के बारे में
क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस अवीयरो, जिसे आमतौर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम से जाना जाता है। जिनका जन्म 5 फरवरी 1985 को हुआ था । एक पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी है जो इतालवी फुटबॉल क्लब युवेंट्स के लिए और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम का कप्तान हैं। आज रोनाल्डो को फुटबॉल की बेहतरीन युवा प्रतिभाओं में से एक माना जाता है।इन्होंने अपना स्वर्णिम समय स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड में बिताया है।। इन लर टैक्स में चोरी और हेरीफेरी के कई बार आरोप ओर जुर्माने लग चुके है ।। लेकिन कुछ आपत्तिजनक आरोपों के बाद भी उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है । उन्हें चाहने वाले पूरी दुनिया भर में है । और खेल के सभी दीवाने हैं।