घर पर इस तरह जमाएं बाजार जैसा दही, जानियें कैसे?

घर पर इस तरह जमाएं बाजार जैसा दही, जानियें कैसे?

दही का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। जो सेहत के लिहाज से भी अच्छा होता है। जिसका अपना एक अलग स्वाद भी होता है। वहीं, कुछ लोगो की यह समस्या होती है कि वह चाहते है एकदम बाजार जैसा दही घर पर जमें। तो आज हम बात करने जा रहे है बाजार जेसै दहीं की। तो आइये जानते है कि कैसे आप घर पर बाजार जैसा दही जमा सकते है।

दही के लिए सामग्री 

  1. फुल क्रीम दूध
  2. दो चम्मच दही का जामन

इस विधि से जमाएं

सर्वप्रथम दही जमाने के लिए एक बर्तन में दूध को अच्छी तरह से खूब गर्म कर लें। आप उतना ही दूध गर्म करें जितना आपको दही जमाना है। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए अगर आधा किलो दही जमाना है तो आधा लीटर दूध को गर्म कर लें। इसके बाद एक कटोरी में दो चम्मच दही का जामन चम्मच की मदद से फेट लें।

अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए दही

एक बात का ध्यान रखें कि दही को जमाने से पहले आपका दूध हल्का ग्रर्म हो। अक्सर यह लोग गलती करते है कि उनका दूध ठंडा हो जाता है तब वह दहीं जमाने के लिए रखते है। वहीं, आपका दूध जब अच्छी क्वालिटी का होगा तब दही अच्छा जमेगा। इसके बाद इसमें फेटा हुआ दो चम्मच दही अच्छी तरह से मिला दें। फिर इसके बाद इसे ढककर ऐसी जगह पर रख दें जहां इसे कोई हिला ना सकें। वैसे बढ़़िया दही जमने में 4 से 5 घंटे लगते है। आप चाहे तो रात को सोने से पहले दही को जमा दें और अगले दिन सुबह उठेंगे तो आपको बाजार जैसा दही जमा मिलेगा।

खास बात

वहीं, हमारे यहांं भारतीय व्यंजन में दही का इस्तेमाल ज्यादा होता है। कही रायता तो कहीं लस्सी के रूप में इसका इस्तेमाल ज्यादा तौर पर किया ही जाता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER