जानियें बजट में घोषित होने वाले ई-पासपोर्ट होंगे कैसें, पढ़िये

जानियें बजट में घोषित होने वाले ई-पासपोर्ट होंगे कैसें, पढ़िये

1 फरवरी को भारत सरकार की तरफ से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पैपर लैस बजट को पेश किया। जहां बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं भी की जिनमें ई-पासपोर्ट भी शामिल है। आपको बता दें कि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार ई-पासपोर्ट जारी करेगी।

खास बात

हालांकि, ई-पासपोर्ट में अब नागरिकों की पहचान के लिए रेडियो-फ्रीकेवेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) और बायोमेट्रिक्स का यूज हो सकेगा।  आपको बता देंं कि ई-पासपोर्ट को लाने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा के मामले में इसे और ज्यादा मजबूत बनाना और विश्व स्तर पर इमिग्रेशन करकें आसान बनाना है।

सुविधाजनक हो जाएगा ई-पासपोर्ट बनवाना

वहीं, आने वाले ई-पासपोर्ट माइक्रो चिप से लैस रहेगा। जिसमें जानकारी के हिसाब से जैसे- नाम, पिता या पति का नाम, पता, जन्म तिथि, बायोमेट्रिक डिटेल्स आदि चीजें रहेगी। जहां ई-पासपोर्ट आने से इमिग्रेशन की लंबी-लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिल सकेगा। ई-पासपोर्ट उन सभी पासपोर्ट धारकों के लिए काफी सुविधाजनक भी हो जाएगा।

विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहीं ये बात

दरअसल, ई -पासपोर्ट आने से उसक साथ छेड़छाड़ भी नहीं हो सकेगी। वित्त मंत्री के मुताबिक 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष में इस तरह के नए ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। हालांकि, अमेरिका और ब्रिटेन में ई-पासपोर्ट की सुविधा पहले से ही लागू है। वहीं, विदेश मंत्रालय के सचिव संजय भट्टाचार्य ने कहा कि भारत को सुरक्षित बायोमेट्रिक डेटा वाला ई-पासपोर्ट मिलेगा, जो अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के मानकों के अनुरूप होगा। जहां सचिव ने कहा कि ई-पासपोर्ट महाराष्ट्र के नासिक में स्थित इंडिया सिक्योरिटी प्रेस (आईएसपी) में बनाए जाएंगे।

उपलब्ध रहेगी सभी जानकारी

बता दें कि अब ई-पासपोर्ट जब आ जाएगा तो सुविधाएं और आसानी हो जाएंगी। जहां लोग ई-पासपोर्ट के जरिए एक देश से दूसरे देश जा सकेंगें। जहां सभी जानकारियों से ई-पासपोर्ट लैस भी रहेगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER