हितेश पंत (नई दिल्ली)
क्या भारत के लोग खुशहाल जिंदगी नहीं जी रहे हैं? यूएन की रिपोर्ट से तो इसी बात की पुष्टि होती है। संयुक्त राष्ट ने विश्व के खुशहाल राज्यों की रैंकिंक जारी की है। इस लिस्ट में भारत का नंबर काफी नीचे है। खुशहाल देशों की इस लिस्ट में पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार जैसे देश भी भारत से आगे हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने कुल 156 देशों को खुशहाली के इस सर्वे में शामिल किया है। यूएन की इस रिपोर्ट के अनुसार फिंनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। खुशहाली के मामले में दूसरा और तीसरा नंबर है नॉर्वे और डेनमार्क का। इसके बाद आइसलैंड चौथे, स्विट्जरलैंड पांचवे और नीदरलैंड छठे नंबर पर हैं। इसके बाद कनाडा, न्यूजीलैंड, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया का नाम है।
खुशहाली के मामले पर भारत के लोग पिछड़ते जा रहे हैं। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार खुश रहने में भारतीय 133वें नंबर पर हैं। पिछले साल भारत इस लिस्ट में 122वें नंबर पर था। रिपोर्ट के अनुसार भारत की तुलना में पाकिस्तान के लोग ज्यादा खुशहाल हैं। पाकिस्तान का लिस्ट में 75वां नंबर है। चीन 86वें नंबर, भूटान 97 नंबर, नेपाल 101 नंबर, बांग्लादेश 115 और म्यांमार 130 नंबर पर है।
रिपोर्ट बताती है की इस बार अमेरिकी लोगों की खुशहाली भी कम हुई है। पिछले साल अमेरिका इस लिस्ट में 14वें नंबर पर था। इस बार वो 18वें नंबर पर खिसक गया है। खुशहाली के मामले में सबसे नीचे 156वें नंबर पर बरुंडी है। दक्षिणी अफ्रीकी गणराज्य 155वें नंबर, दक्षिणी सूडान 154वें नंबर, तंजानिया 153 वें नंबर, यमन 152वें नंबर और सवांडा 151वें नंबर पर हैं।