कपिल देव ( पूर्व भारतीय कप्तान ) को पड़ा दिल का दौरा, हालत स्थिर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत को 1983 में पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा। नई दिल्ली स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की जी रही है। बताया गया है कि अब वे पहले से बेहतर हैं और उनकी स्थिति, स्थिर है।

 

फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया बयान

 

 

फोर्टिस अस्पताल ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिलदेव की सेहत को लेकर बयान जारी किया है। अस्पताल के बयान के अनुसार, 62 साल के कपिल देव 23 अक्तूबर को सुबह के एक बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट (ओखला रोड) के आपातकालीन विभाग में  सीने में दर्द की शिकायत के साथ आए थे। उनका परीक्षण किया गया और रात को कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अतुल माथुर द्वारा उनकी आपातकालीन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई। वर्तमान में, वह आईसीयू में भर्ती हैं और डॉ. अतुल माथुर और उनकी टीम उनकी देखरेख कर रही है। कपिल देव अब स्थिर हैं और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

 

 

कपिल देव का क्रिकेट करियर

 

आपको बता दें कि कपिलदेव ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं। एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट भी झटके। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में खेला था।

 

 

भारतीय टीम के कोच भी रहे है कपिलदेव

 

इसके बाद 1999 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का कोच चुना गया। 2005 में उन्होंने खुशी नामक एक राष्ट्रीय सरकारी संगठन की स्थापना की। फिलहाल वे उसके अध्यक्ष हैं। खुशी दिल्ली में कम विशेषाधिकृत बच्चो के लिए तीन विद्यालय चलाती है। 24 सितंबर 2008 को कपिल देव ने भारतीय प्रादेशिक सेना में भाग लिया और उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में चुना गया।

 

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER