आईपीएल 2020 सीज़न के 41 वे मुकाबले में एक और जहां धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स थी वहीं दूसरी तरफ अपने कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी वाली मुम्बई इंडियंस थी जिसकी कप्तानी किरान पोलार्ड कर रहे थे। मुंबई इंडियंस ने टास जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग सैम कूर्रन कुरान के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवरों में मात्र 114 रन ही बना सकी। शुरुआती बल्लेबाज पूरी तरह नाकाम रहे । टीम के आधे बल्लेबाज़ के विकेट मात्र 21 रनों पर ही गिर गए थे ।
मुंबई के सामने जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य था जिसे इस टीम ने 12.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया और 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर ली। इशान किशन और क्विंटन डिकॉक ने इस मैच में नाबाद 116 रन की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी।
#MumbaiIndians WIN by 10 wickets.#Dream11IPL pic.twitter.com/NeUUpWME7I
— IndianPremierLeague (@IPL) October 23, 2020
मुंबई की पारी, इशान किशन का अर्धशतक
इस मैच में इशान किशन ने नाबाद 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि क्विंटन डिकॉक भी नाबाद रहे और उन्होंने नाबाद 46 रन बनाए और दोनों ने नाबाद शतकीय साझेदारी करते हुए अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी, ट्रेंट बोल्ट का आतंक
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच करो या मरो वाला मैच था लेकिन टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह नाकाम रहे। ट्रेंट बौल्ट ने बेहद घातक गेंदबाजी की और 4 ओवरों में मात्र 18 रन देकर चार विकेट कीजिए जिनमें एक मेडेन ओवर भी था। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर ने भी दो-दो विकेट लिए। बल्लेबाजों की बात करें तो सैम कुर्रन के र अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। उन्होंने 52 रन बनाए। उनके अलावा धोनी ने 16 और इमरान ताहिर में नाबाद 13 रन बनाए ।शीर्ष बल्लेबाज सिर्फ आते और जाते ही रहे।। टीम पॉवर प्ले में ही आधे बल्लेबाज़ खो चुकी थी।
41 वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर) और सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड(कप्तान), क्रुणाल पांड्या, नैथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
41 वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
सैम कुर्रन, फाफ डुप्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, एमएस धौनी(कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर और जोश हेजलवुड।