हितेश पंत (नई दिल्ली)
सस्ते 4जी मोबाइल से देश में इंटरनेट क्रांति की शुरूआत करने वाला रिलायंस जिओ एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जियो ने 4जी सिम वाले लेपटॉप लाने के लिए शुरूआत कर दी है। कंपनी का प्लान इनबिल्ट सेल्यूलर कनेक्शन वाले लैपटॉप से इंटरनेट यूजर्स के बीच अपनी पहुंच बढ़ाना है।
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो एक बार फिर कम प्रॉफिट पर ग्राहकों को बड़ा फायदा देने की योजना बना रही है। कंपनी का मकसद कम प्रॉफिट में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ना है। सेल्यूलर कनेक्शन वाला लैपटॉप लाने के लिए जियो ने प्रोसेसर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी क्वालकॉम से बातचीत शुरू कर दी है।
क्वालकॉम और जियो मिलकर 4जी फीचर फोन प्रोजेक्ट पर पहले से ही काम कर रहे हैं। इसके बाद जियो भारतीय बाजार में पहली बार इन बिल्ट सेल्यूलर कनेक्शन लैपटॉप लाने वाला है। भारत में इनबिल्ट सिम वाले टेबलेट्स तो हैं लेकिन लैपटॉन नहीं हैं। इस लैपटॉप में विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।
जियो की तरफ से तो इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है, पर क्वालकॉम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि वे लोग जियो के साथ इस प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया जियो हनसे डिवाइस लेकर उसे डाटा कॉन्टेंट के साथ बेच सकेंगे। इसके लिए क्वालकॉम स्मार्टफोन बनाने वाले स्मार्ट्रोन से भी बात कर रहे हैं ताकि लैपटॉप में इन बिल्ट सिम दिया जा सके।
क्वालकॉम ने बताया कि इन बिल्ट सेल्यूलर कनेक्शन वाले लैपटॉम में बाहर से इंटरनेट कनेक्ट करने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। ये वाईफाई और अन्य मॉडम के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित भी होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जियो इस बड़े प्रोजेक्ट द्वारा कंपनी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर जनरेट करने की तैयारी में है।