इन बड़ी कंपनियों के बीच हुई ‘सदी की मीडिया डील’

मीडिया कंपनियों

दुनिया की दो बड़ी मीडिया कंपनियों के बीच एक बड़ी डील की खबर सामने आयी है। वॉल्ट डिजनी ने ट्वेंटीफर्स्ट सेंचुरी फॉक्स को खरीदने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। ये डील करीब 52.4 अरब डॉलर (लगभग 3 लाख 34 हजार करोड़ रुपए) में फाइनल हुई है। इसे अब तक की सबसे बड़ी मीडिया डील के रूप में देखा जा रहा है।

मीडिया कंपनियों

सदी की इस सबसे बड़ी मीडिया डील में वॉल्ट डिजनी ने ट्वेंटीफर्स्ट सेंचुरी फॉक्स के फिल्म, टेलीविजन और इंटरनेशनल बिजनेस को अपने अधिकार में ले लिया है। इस डील का करीब एक चौथाई हिस्सा स्टार इंडिया का है। स्टार इंडिया का स्वामित्व भी अब वॉल्ट डिजनी के पास होगा। डील में स्टार इंडिया की कीमत लगभग 16 अरब मानी गयी है। स्टार इंडिया मनोरंजन और खेल की दुनिया में बड़ा नाम है। इसके कुछ 69 चैनल्स हैं जो भारत और 100 अन्य देशों में काफी देखे जाते हैं। यह देखना अब रोचक होगा कि वॉल्ट डिजनी किस तरह भारत में अपने कारोबार को बढ़ाता है। इसके अलावा डील में एफएक्स नेटवर्क और नेशनल जियोग्राफिक भी शामिल है।

स्टार इंडिया का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हॉटस्टार भी वॉल्ट डिजनी के पास चला गया है। क्योंकि आईपीएल के टेलीकास्ट राइट्स भी स्टार इंडिया के पास हैं तो वो भी अब डिजनी के अंडर होंगे। दुनियाभर के मीडिया में यह डील ‘सदी की मीडिया डील’ के नाम से वायरल हो रही है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER