अगर आप नौकरी की तैयारी में लगे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। नया साल आपके लिए नौकरी के बेशुमार मौके लाने वाला है। नौकरी भी ऐसी जिसमें आपको सैलरी उम्मीद से ज्यादा मिलेगी। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि इंप्लॉईमेंट एक्सपर्ट्स अपनी रिसर्च में बता रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 2018 लगने के साथ ही भारत में नौकरी के बंपर मौके होंगे, जिसमें सैलरी भी करीब 15 प्रतिशत ज्यादा होगी। इंप्लाईमेंट एक्सपर्ट फर्म मैनपावर ग्रुप ने भारत में नौकरी को लेकर एक सर्व किया है, जिसके अनुसार आने वाले साल में भारत में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों की बरसात होने वाली है। कंपनी के सर्वे में शामिल हुई करीब 24 प्रतिशत कंपनियों ने अपने वहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की बात मानी है। सर्वे के अनुसार मोबाइल सर्विसेज, फाइनेंशियल सर्विसेज, स्टार्ट-अप, टेक्नोलॉजी सहित कई क्षेत्रों में नौकरियां बढ़ेंगी। सर्वे में यह भी बताया गया है कि नए साल में मिलने वाली नौकरियों में सैलरी भी करीब 15 प्रतिशत ज्यादा होगी। सर्वे में करीब 59 हजार कंपनियों को शामिल किया गया है। इसलिए अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो अपनी तैयारियां तेज कर दीजिए। शायद ये नौकरियां आपके लिए हों।
