Vikram Sarabhai के 100वें दिवस पर Google का Doodle- जाने खास बात

Vikram Sarabhai

गूगल ने आज 12 अगस्त को एक खास व्यक्ति को समर्पित करते हुए अपना डूडल बनाया है| आज का गूगल  साराभाई की 100 वी जयंती के मौके पर डूडल बनाकर उन्हें याद किया है|  डॉ.साराभाई भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक के रूप में जाने जाते हैं|  भारत ने आज तक अंतरिक्ष के क्षेत्र में जो कुछ भी हासिल किया है उसके पीछे Vikram Sarabhai का बेहद खास योगदान है| चलिए आपको इस महान व्यक्ति के जुडी हुई कुछ जानकारी बता दे-

विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त 1919 में अहमदाबाद में हुआ था| भारत को अंतरिक्ष तक पहुंचाने वाले वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की 100वीं आज जयंती  है| डॉ. विक्रम साराभाई की याद में अंतरराष्ट्रीय खगोल संघ (International Astronomical Union) ने वर्ष 1974 में अंतरिक्ष में ‘सी ऑफ सेरनिटी’ पर स्थित बेसल नाम के मून क्रेटर को साराभाई क्रेटर नाम दिया था| इसरो ने भी चंद्रयान-दो के लैंडर का नाम विक्रम रखकर उन्हें याद किया|  उनकी सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता यह थी कि वे एक ऐसे उच्च कोटि के इन्सान थे जिसके मन में दूसरों के प्रति असाधारण सहानुभूति थी|  वह एक ऐसे व्यक्ति थे कि जो भी उनके संपर्क में आता, उनसे प्रभावित हुए बिना न रहता|

अगर हम Vikram Sarabhai  की सबसे बड़ी उपलब्धियों की बात करे तो इसमें  भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान
संगठन (ISRO ) की स्थापना थी|

विक्रम साराभाई ने कहा था, ”कुछ लोग प्रगतिशील देशों में अंतरिक्ष क्रियाकलाप की प्रासंगिकता के बारे में प्रश्न चिन्ह लगाते हैं|  हमें अपने लक्ष्य पर कोई संशय नहीं है|  हम चन्द्र और उपग्रहों के खोज के क्षेत्र में विकसित देशों से होड़ का सपना नहीं देखते|  किंतु राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अर्थपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मानव समाज की कठिनाइयों के हल में अति-उन्नत तकनीक के प्रयोग में किसी से पीछे नहीं रहना चाहते|”

इतना ही नहीं, बाकि ऐसे कई संसथान है जिसकी  स्थापना Dr. Vikram Sarabhai ने कि है|

Vikram Sarabhai google doodle

ये है Vikram Sarabhai द्वारा स्थापित कुछ संस्थान

  1. भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), अहमदाबाद
  2. कम्यूनिटी साइंस सेंटर, अहमदाबाद
  3. भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद
  4. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम
  5. फास्टर ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर), कलपक्कम
  6. भारतीय यूरेनियम निगम लिमिटेड (यूसीआईएल), जादुगुडा, बिहार
  7. -परिवर्ती ऊर्जा साइक्लोट्रॉन परियोजना, कलकत्ता
  8. भारतीय इलेक्ट्रॉनकी निगम लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद
टेक्नोलॉजी और ज्ञान से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.
Summary
Vikram Sarabhai के 100वें दिवस पर Google का Doodle- Youth express
Article Name
Vikram Sarabhai के 100वें दिवस पर Google का Doodle- Youth express
Description
आज का गूगल Vikram Sarabhai की 100 वी जयंती के मौके पर डूडल बनाकर उन्हें याद किया है|  डॉ.साराभाई भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक के रूप में जाने जाते हैं|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER