ये है आईपीएल 2018 का पूरा शेड्यूल

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

आईपीएल फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। बीसीसीआई ने आईपीएल के इस संस्करण का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहला मुकाबला साल अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा। ये उद्घाटन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल का फाइनल मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा।

 

दुनिया के सबसे सफल लीग आईपीएल के 11वें सीजन का डिटेल शेड्यूल बुधवार को बीसीसीआई ने जारी किया। इस बार लीग में कुल 60 मैच खेले जाएंगे। दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपर किंग्स के शुरूआती मैच उनके घरेलू मैदान में खेले जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 11 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। जयपुर के इस स्टेडियम में राजस्थान के कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे। इसी तरह किंग्स इलेवन पंजाब के 4 मैच मोहाली और 3 मैच इंदौर में खेला जाएंगे।

 

आईपीएल में इस बार कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईपीएल के 12 मैच शाम चार से बजे खेले जाएंगे और 48 मैच रात आठ बजे से शुरु होंगे। कुछ वक्त पहले ये खबर आयी थी कि इस बार आईपीएल के मुकाबलों की टाइमिंग में बदलाव होगा लेकिन बीसीसीआई ने अब स्पष्ट कर दिया है कि मैच पुराने समय पर ही शुरू होंगे। आईपीएल मैचों का प्रसारण इस बार स्टार के चैनल्स पर होगा। अभी तक प्रसारण के अधिकार सोनी टीवी के पास थे।

 

आईपीएल का रंगारंग उद्घाटन 6 अप्रैल को मुंबई में होगा। जिसमें बॉलीबुड के साथ हॉलीवुड सैलिब्रिटीज भी हिस्सा लेंगी। आईपीएल के चैयरमैन राजीव शुक्ला पहले ही बता चुके हैं की उद्घाटन समारोह काफी भव्य और आकर्षित करने वाला होगा। इसके लिए अमेरिका समेत दुनिया के कई कलाकारों से संचालन समिति की बात चल रही है। आईपीएल का फाइनल मुकाबला 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2018 का पूरा शेड्यूल देखने के लिए आईपीएल की वेबसाइट http://www.iplt20.com/schedule पर क्लिक कीजिए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER