Xiaomi ने लॉन्च की नई 4K स्मार्टटीवी की X सीरीज, ये है कीमत

Xiaomi ने लॉन्च की नई 4K स्मार्टटीवी की X सीरीज

इस समय बाजार में स्मार्टटीवी की बात करें तो एक से बढ़कर एक स्मार्टटीवी सभी कंपनिया उतार रही है। तो इन्हीं सबको देखते हुए Xiaomi ने अपनी स्मार्ट टीवी रेंज में एक और पोर्टफोलियो जोड़ा है। कंपनी ने मंगलवार के दिन भारत में अपनी नई 4K स्मार्ट टीवी सीरीज Xiaomi स्मार्ट टीवी X सीरीज लॉन्च कर दिया है।

ये है शुरूआती कीमत

बता दें कि इस कैटेगरी के तहत Xiaomi Smart TVX43, Xiaomi Smart TV X50 और Xiaomi Smart TV X55 को पेश किया गया है। जहां Xiaomi Smart TV X सीरीज़ को बेज़ल-लेस प्रीमियम मेटल डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया गया है। ये टीवी 43, 50 और 55 इंच की स्क्रीन में सुइस 4K स्मार्ट टीवी सीरीज को 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

इससे खरीद सकते है

जिसमें से बात करें अगर 43 इंच वाले वेरिएंट की कीमत तो यह आती है 28,999 रुपये के साथ और 50 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 55 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। टीवी को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi Homes, Flipkart और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

थिएटर का मिलेगा अनुभव

इस लेटेस्ट टीवी सीरीज को 4K रेजोल्यूशन के साथ पेश किया गया है। जो 96.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें 30W ऑडियो आउटपुट के साथ डॉल्बी ऑडियो के साथ DTS-HD और DTS के लिए सपोर्ट सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी डिस्प्ले क्वालिटी में आपको थिएटर का अनुभव मिलता है। आप इस टीवी श्रृंखला में सीधे संगीत टैब से YouTube संगीत भी एक्सेस कर सकते हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER