जीभ में होती है जलन, तो इस तरह पाएं समस्या से निजात, जानियें कैसे

जीभ में होती है जलन, तो इस तरह पाएं समस्या से निजात, जानियें कैसे
अक्सर लोग खाना खाने के बाद गर्म पेय पदार्थ पीते है जिससे लोगो के जीभ में जलन होने लगती है। जिससे वह जीभ में जलन से परेशान हो जाते है। जिससे कभी-कभी तो छाले परेशान करने लगते है। जो एक तरह से यह समस्या लोगो को परेशान करने लगती है। तो आप सोच रहे होंगे कि इस समस्या से कैसे निजात पाएं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी जली हुई जीभ को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय।

आइसक्रीम का करें सेवन

जब भी अगर आपका मुंह मसालेदार या गर्म खाना खाने से जलता है तो आप आइसक्रीम का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी जीभ की सूजन कम होगी और आराम भी मिलेगा। आप आइसक्रीम के छोटे-छोटे टुकड़े लें और यह इस पर जल जाए, इसे वहीं पिघलने दें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। जिससे आपकी जीभ में जलन नहीं होगी।

शहद फायदेमंद

वहीं, शहद आपकी जीभ की सूजन को कम करने में भी मददगार हो सकता है। 1 चम्मच शहद को मुंह में लेकर कुछ देर के लिए रख दें। जल्दी आराम पाने के लिए दिन में 2 से 2 बार शहद का सेवन करें।

दही

तीसरे उपाय में मुंह की सूजन को कम करने के लिए दही सबसे अच्छा और प्राकृतिक उपाय है। जीभ में जलन होते ही दही खाएं। दही ठंडा हो तो और भी अच्छा। दही को कुछ देर मुंह में ही रहने दें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। वहीं, दहीं सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER