
Mi Notebook Air 13.3-inch (2019) मॉडल की कीमत 5,399 चीनी युआन करीब 55,600 रुपये है| Mi Notebook Air 13.3-inch 8th Gen इंटल कोर आई5 क्वाड-कोर प्रोसेसर, एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स250 ग्राफिक्स कार्ड, 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज के लेस है| इस लैपटॉप का वज़न 1.3 किलोग्राम है, जिसमे कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई पोर्ट, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो शामिल हैं। Xiaomi कंपनी का कहना है कि यह कूलिंग के लिए मेटल फैन के साथ आता है। लैपटॉप डॉल्बी सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस है। Mi Notebook Air 13.3-inch (2019) की बिक्री चीन में शुरू हो चुकी है।
अब बात आती है Mi Notebook 15.6-inch (2019) की
इसकी कीमत 4,299 चीनी युआन है भारतीय रूपया के अनुसार करीब 44,300 रुपये है। यह 15.6 इंच का है जिसमे फुल-एचडी 1080 पिक्सल डिस्प्ले, इंटल कोर आई5 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, एनवीडिया जीफोर्स एमएक्स110 जीपीयू, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज से लैस है। मी नोटबुक 15.6 इंच में एमएस ऑफिस पहले से इंस्टॉल है।
Xiaomi मोबाइल के मार्किट के तरफ से अब लैपटॉप की बाजार के ओर बढ़ रहा है | सामई के साथ मार्किट में अपनी पकड़ मजबूत बना | इससे पहले कंपनी मी नोटबुक से पहले Mi Notebook Air, Mi Notebook Pro और Mi गेमिंग लैपटॉप सीरीज को लॉन्च कर चुकी है। शाओमी मी नोटबुक में 128 जीबी एससडी स्टोरेज के साथ 1टीबी की हार्ड ड्राइव मौजूद है। नोटबुक में 15.6 इंच का डिस्प्ले और डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है। मल्टीटास्किंग काम करने के लिए इसमें 8 जीबी रैम दी गई है। Mi Notebook Pro 2 और Mi गेमिंग लैपटॉप में ग्राफिक्स के लिए एनवीडिया जी फोर्स जीटीएक्स1060 दिया गया था। लेकिन शाओमी मी नोटबुक 2 जीबी वीडियो रैम के साथ एनवीडिया जी फोर्स एमएक्स110 जीपीयू के साथ आता है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

