ये तो सब जानते है कि दृष्टि धामी टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। बता दे कि हाल ही में दृष्टि धामी ने अपना मेक ओवर करवाया है। जी हां मेक ओवर करवाने के बाद उनका लुक एकदम बदल चुका है। यहाँ तक कि दृष्टि धामी का नया लुक देख कर आप भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे। वैसे किसी समय पर दृष्टि धामी के को स्टार रह चुके अर्जुन बिजलानी ने उनका यह नया लुक देख कर कहा कि मुंबई में पहले ही बहुत ज्यादा गर्मी है। तो ऐसे में तुम क्यों तापमान बढ़ा रही हो। अब जाहिर सी बात है कि दृष्टि धामी मेक ओवर के बाद इतनी ज्यादा खूबसूरत लग रही है, कि उन्हें देख कर कोई भी यह कहने के लिए मजबूर हो जाएगा।
शादी के बाद सफल करियर छोड़ अमेरिका में जा कर रहने लगी यह बोल्ड टीवी एक्ट्रेस
https://www.instagram.com/p/Bvigz95HM5s/
दृष्टि धामी का नया लुक..
दरअसल दृष्टि धामी ने कुछ समय पहले ही अपना नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जो लोगो को खूब पसंद आ रहा है। जी हां दृष्टि धामी का नया लुक देख कर लोग उनकी तस्वीर पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। हालांकि कुछ लोग उनके लुक को खूबसूरत और बेहतरीन बता रहे है और कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे है। मगर इसमें कोई शक नहीं कि मेक ओवर के बाद दृष्टि का अंदाज एकदम बदल चुका है। गौरतलब है कि दृष्टि ने नया हेयर कट करवाया है। जो उन पर खूब अच्छा लग रहा है। वैसे आप उनकी तस्वीर यहाँ देख सकते है। हमें यकीन है कि आपको भी उनका यह नया लुक जरूर पसंद आएगा।
बता दे कि टीवी एक्टर विन राणा ने भी दृष्टि धामी की तस्वीर पर कमेंट किया है और उन्होंने लिखा है कि तबाही। ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि दृष्टि धामी किस कदर खुद को बेहतर से बेहतरीन बनाने की कोशिश कर रही है।
सेलिब्रिटी से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.

