Xiaomi CC9 और Mi CC9e के फीचर लीक: जाने डिटेल

Mi CC9e

Xiaomi कंपनी बीते हफ्ते अपने नए ‘CC’ सीरीज के स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था| इस सीरीज के शुरुवाती  मोबाइल Xiaomi CC9 और  Mi CC9e होंगे | इन दोनों फ़ोन के फीचर और किमत लीक हो गए है| इसके अलावा इंटरनेट पर शाओमी मी सीसी9 हैंडसेट की वास्तविक तस्वीर भी सार्वजनिक हुई है

क्या हो सकती है Xiaomi CC9 और Mi CC9e  के कीमत?

आपको बता दे की इसके कीमत को लेकर टिप्सटर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि Mi CC9 और Mi CC9e के कई वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे। मी सीसी9 के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 26,200 रुपये) होगी, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 2,799 चीनी युआन (करीब 28,200 रुपये) होगा। इस फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,099 चीनी युआन (करीब 31,300 रुपये) में बेचा जाएगा।

वही Mi CC9e के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का दाम 1,599 चीनी युआन मतलब करीब 16,100 रुपये होगा। इस फोन के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 1,899 चीनी युआन (करीब 19,200 रुपये) और 2,199 चीनी युआन (करीब 22,200 रुपये) में बेचे जाएंगे।

वैसे CC9e  फ़ोन के ओरिजनल फोटो को Weibo पर पोस्ट की गई है। इस में फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। स्मार्टफोन में आगे की तरफ सिर्फ डिस्प्ले है। कोई नॉच नहीं मौज़ूद है। निचले हिस्से पर भी ना के बराबर बेज़ल है। संभव है कि यह फोन मोटोराइज़्ड पॉप-अप कैमरे या नई अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आए।

क्या हो सकते है Mi CC9e के  फीचर?

इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 3,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।मी सीसी9ई को 5.97 इंच के फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है | ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। बाकी स्पेसिफिकेशन Mi CC9 वाले ही होंगे।

 

क्या हो सकते है  Mi CC9 के  फीचर?

CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फोन को इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हाइ-रेज़ ऑडियो सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है।

टिप्सटर के मुताबिक, Mi CC9 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। दावा है कि हैंडसेट स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा जो 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

PhonePe बना दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड करने वाल एप, पढ़ पूरी ख़बर

Summary
Xiaomi CC9 और Mi CC9e के फीचर लीक: जाने डिटेल-youth Express
Article Name
Xiaomi CC9 और Mi CC9e के फीचर लीक: जाने डिटेल-youth Express
Description
Xiaomi कंपनी बीते हफ्ते अपने नए 'CC' सीरीज के स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था| इस सीरीज के शुरुवाती  मोबाइल Xiaomi CC9 और  Mi CC9e होंगे |
Author
Publisher Name
youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER