छठ पूजा जो की पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार में मनाया जा है. लेकिन अब यह देश के कई प्रांतों में मनाया जाने लगा है. चार दिनों तक चलने वाले Chhath Puja पर्व का आज पहला दिन है। नहाय-खाय के साथ शुरू होने वाला ये महापर्व सूर्य के सुबह वाले अर्ध्य के साथ समाप्त होता है। जिस तरह से टेक्नोलॉजी की पहुंच शहर से लेकर गांवों और कस्बों तक हो रही है, इसी को देखते हुए हाल ही में बिहार सरकार ने Chhath Puja के लिए नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप पर पूजा के समय से लेकर छठ घाट तक जाने का रास्ता भी दिखाया जाएगा। स्मार्टफोन के एक सिंगल टैप की मदद से आप छठ पूजा के बारे में सब कुछ जान सकेंगे।
Chhath Puja के लिए स्पेशल ऐप्प
बिहार सरकार ने ‘छठ पूजा पटना’ नाम से यह ऐप्प बनया है. इस ऐप्प को पटना शहर में बनाया गया है. इस ऐप में पूजा के साथ-साथ भारतीय रेल द्वारा चलाई जाने वाली छठ स्पेशल ट्रेन 100 अतिरिक्त ट्रेनों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इस ऐप को सर्च करने के लिए आपको प्ले स्टोर पर ‘छठ पूजा पटना’ लिखना होगा। इस ऐप के लॉन्च होते ही हजारों लोग इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर चुके हैं।
Top tips and tricks to make Google Chrome run faster
इस ऐप पर आपको हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूजा समेत सभी जानकारियां मिल सकेंगी। ऐप में आपको घाट पर पूजा एडमिन के बारे में जानकारी के साथ-साथ, जोनल इंचार्ज, घाट इंचार्ज, घाट पर पहुंचने का रास्ता आदि सभी जानकारियां मिलेगी। लेकिन बता दे, ये ऐप केवल पटना के लिए लॉन्च किया गया है।

