रानू मंडल के साथ गाने का मौका मिला तो जरूर गाना चाहूंगा, कुमार सानू ने कही ये बात

वैसे तो सोशल मीडिया ने बहुत से लोगो की जिंदगी बदल कर रख दी है। मगर इस लिस्ट में अब सबसे पहला नाम रानू मंडल का जुड़ चुका है। जी हां ये तो आप सब को पता ही है कि कैसे एक वीडियो के वायरल होने से रानू मंडल बॉलीवुड सिंगर बन चुकी है। तो वही अब दूसरी तरफ कुमार सानू ने भी रानू मंडल के साथ गाना गाने की इच्छा जाहिर की है। दरअसल हाल ही में मीडिया को दिए गए इंटरव्यू के दौरान कुमार सानू ने ये बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अगर नए सिंगर आते है, तो इससे हम बहुत खुश है।

रानू मंडल के साथ

रानू मंडल के साथ गाना गाने को तैयार कुमार सानु..

इसके साथ ही कुमार सानू ने कहा कि अगर वह अच्छा गाना गाती है, तो उन्हें पहचान जरूर मिलनी चाहिए। यहाँ तक कि अगर उन्हें ऑफर मिलता है तो वह इस नयी सिंगर के साथ गाना जरूर गाना चाहेंगे। इसके बाद कुमार सानू ने कहा कि मैंने सुना है कि रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाया है। मगर उन्होंने अभी तक वो गाना नहीं सुना है। हालांकि कुमार सानू ने ये भी कहा कि देखते है कि वो आने वाले दिनों में कहा तक पहुँचती है। दरअसल कुमार सानू का कहना है कि टेक्नोलॉजी ने म्यूजिकल सीन बदल दिया है।

आज कल के टेक्नोलॉजी के जमाने में नॉन सिंगर्स भी अच्छे सिंगर्स के साथ गाना गा रहे है। अब कुमार सानू ने अपने इन शब्दों में रानू मंडल की तारीफ की है या बुराई ये तो हम नहीं कह सकते। मगर इतना जरूर तय है कि जब से रानू मंडल को बॉलीवुड सिंगर होने का ख़िताब मिला है, तब से बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स का व्यव्हार कुछ बदल सा गया है। बहरहाल हम तो यही चाहते है कि कुमार सानू एक बार तो रानू मंडल के साथ गाना जरूर गाए। वैसे भी रानू मंडल का टैलेंट तो पूरी दुनिया देख चुकी है। दोस्तों आपको क्या लगता है कि क्या सच में रानू मंडल अच्छी सिंगर है। क्या ये सच में सिर्फ टेक्नोलॉजी का खेल है। इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
रानू मंडल के साथ गाने का मौका मिला तो जरूर गाना चाहूंगा, कुमार सानू ने कही ये बात   Youth Express
Article Name
रानू मंडल के साथ गाने का मौका मिला तो जरूर गाना चाहूंगा, कुमार सानू ने कही ये बात Youth Express
Description
वैसे तो सोशल मीडिया ने बहुत से लोगो की जिंदगी बदल कर रख दी है। मगर इस लिस्ट में अब सबसे पहला नाम रानू मंडल का जुड़ चुका है। जी हां ये तो आप सब को पता ही है कि कैसे एक वीडियो के वायरल होने से रानू मंडल बॉलीवुड सिंगर बन चुकी है। तो वही अब दूसरी तरफ कुमार सानू ने भी रानू मंडल के साथ गाना गाने की इच्छा जाहिर की है। दरअसल हाल ही में मीडिया को दिए गए इंटरव्यू के दौरान कुमार सानू ने ये बात कही थी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER