ये तो सब को मालूम है कि संजीवनी का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है। जी हां इसके दूसरे सीजन को भी उतना ही पसंद किया जा रहा है, जितना कि इसके पहले सीजन को पसंद किया गया था। बता दे कि संजीवनी के दूसरे सीजन में कई नए किरदारों की एंट्री भी हुई है। तो वही अब इस शो में मोहनीश बहल के साथ उनकी रियल लाइफ पार्टनर भी काम करते हुए नजर आएंगी। वैसे हम आपको बता दे कि मोहनीश की पत्नी का नाम पहले आरती था। मगर बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर एकता रख लिया।
मोहनीश बहल के साथ संजीवनी 2 में नजर आएंगी उनकी पत्नी..
वैसे आपको याद होगा कि एकता बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के साथ फिल्म साजन में भी काम कर चुकी है। यहाँ तक कि उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म अव्वल नंबर में लीड एक्ट्रेस का किरदार भी निभाया था। वही अगर इस सीरियल की बात करे तो एकता करीब बारह साल बाद एक्टिंग की दुनिया में दोबारा कदम रख रही है। इसके इलावा बहुत कम लोग जानते है कि जब मोहनीश बहल और एकता की शादी हुई थी, तब इन दोनों की शादी में सलमान खान अपनी उस दौर की गर्लफ्रेंड संगीत बिजलानी के साथ शामिल हुए थे।
दरअसल मोहनीश बहल और सलमान खान दोनों काफी अच्छे दोस्त है। तो वही सलमान खान भी उनकी पत्नी एकता के साथ काम कर चुके है। तो ऐसे में ये सब एक परिवार की तरह ही है। वैसे आपको बता दे कि प्रनुतन जो मोहनीश बहल की बेटी है, उन्हें भी सलमान खान अपनी फिल्म नोटबुक में कास्ट कर चुके है। जी हां वह प्रनुतन की डेब्यू फिल्म थी। वही अगर हम मोहनीश और उनकी पत्नी की बात करे तो इससे पहले उनकी पत्नी मोहनीश बहल के साथ दिल मिल गए शो में भी नजर आ चुकी है। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी ये हमें जरूर बताईयेगा।



