सर्दियों के मौसम में गजक का सेवन करें, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़िये

सर्दियों के मौसम में गजक का सेवन करें, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़िये

जैसा कि हम देख रहे है कि इस समय सर्दियों का सीजन एकदम जोरो पर है। जहां इन दिनों में लोग मूंगफली, गजक, गरमा गर्म टिल के लड्डू जैसी चीजों का सेवन करते है। जहां यह ऐसी चीज है जिसकी बाजारों में भी खूब जमकर बिक्री होती है। वहीं, सर्दियों के मौसम में मीठा के बहुत से ऑप्शन बने है। जहां लोग अपनी पसंद के अनुसार खाते है। जैसे- तिल गुड़ के लड्डू, खजूर, गुड़ से बनी कई तरह की गजक, मूंगफली की चिक्‍की इत्यादि।

बड़ बच्चे सभी लेते है स्वाद

हालांकि, ठंड के सीजन में तो यह सबके लिए खाना एक नार्मल बात है। लोग जमकर इसका स्वाद सर्दियों में उठाते है, चाहे वह बड़े हो या बच्चे। क्या आप ये जानते हैं कि गजक के फायदे आपके शरीर के लिए बहुत से होते है। आइये जानते है।

गुड़ सेहत को प्रदान करता है पोषक तत्व

अक्सर लोग फिटनेस कम कैलोरी लेने के चक्‍कर में लोग मीठे से दूर रहा करते है। हालांकि, सेहत को सबसे ज्‍यादा नुकसान आर्टिफिशियल शुगर से बनी चीजों के खाने से खतरा ज्यादा बना रहता है। वहीं, बात करें गुड़ की तो यह सेहत को कई सारे पोषक तत्व प्रदान करने का काम करता है। जहां सर्दियों के सीजन में गजक का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना गया है।

आयरन की पाई जाती है अच्छी मात्रा

आपको बता दें कि गजक में जिंक, सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन को बेहतर बनाने का काम करते है।दरअसल, गजक के अंदर पाया जाने वाला सेसमोलिन ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने का काम करता है। वहीं, गजक में तिल में पाया जाने वाला ढेर सारा कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। गजक में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो गैस कब्ज़ जैसी समस्या नहीं उतपन्न नहीं होने देती। वहीं, गजक में आयरन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER