यूँ तो कसौटी ज़िन्दगी के शो का दूसरा सीजन शुरू हुए काफी समय बीत चुका है। मगर इसमें कोई शक नहीं कि जब से यह शो शुरू हुआ है, तब से काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जी हां सबसे पहले तो इस शो में कोमोलिका के किरदार को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन जब इस किरदार के लिए हिना खान का नाम सामने आया तब हर कोई हैरान रह गया। हालांकि अब ऐसा माना जा रहा है कि हिना खान के बाद यह खूबसूरत अभिनेत्री कोमोलिका के किरदार में नजर आ सकती है। दरअसल हिना खान आज कल कई दूसरे प्रोजेक्ट और अपनी फिल्मो में काफी व्यस्त है। यही वजह है कि अब उन्होंने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है।
http://अली असगर का बड़ा खुलासा, इस वजह से कपिल के शो में दादी बनने को हुए थे तैयार
http://कपिल का रोमांटिक अवतार आया सामने, शो के दौरान पत्नी गिन्नी के लिए गाया ये गाना
हिना खान के बाद..
इसके साथ ही ऐसा सुनने में आया है कि अब कोमोलिका का किरदार अलीशा पंवार निभा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अलीशा को इससे पहले आप इश्क में मरजावा सीरियल में आरोही और तारा के डबल रोल में देख चुके है। मगर अब अलीशा ने इश्क में मरजावा शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। ऐसे में ये कयास लगाएं जा रहे है कि हिना खान के बाद अब अलीशा ही इस किरदार को निभा सकती है। वो इसलिए क्यूकि इससे पहले भी दर्शको द्वारा अलीशा के नेगेटिव किरदार को काफी पसंद किया जा चुका है। हालांकि इससे पहले अनीता हसनंदानी और क्रिस्टल डिसूजा का नाम भी सामने आया था, लेकिन अगर मेकर्स की माने तो इस किरदार के लिए अलीशा पंवार ही एकदम सही चॉइस है।
http://यह प्रसिद्ध टीवी शो पंद्रह मार्च तक हो सकता है बंद
ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि अब दर्शको के सामने नयी कोमोलिका के रूप में कौन सी अभिनेत्री अपना जलवा बिखेरने वाली है।
एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


