इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से परेशान हो चकी है। तो ऐसे में हर इंसान की लाइफस्टाइल बदल सी गयी हैं। दरअसल, पूरी दुनिया को इस वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि, अभी तक इस बीमारी से निजात पाने की कोई दावा भी नहीं बन सकी है। वैसे अगर देखे तो छोटी-छोटी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आज-कल सब आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग कर रहे है और वह दवा है मुलेठी। आपको बता दें कि मुलेठी का प्रयोग सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है लेकिन मुलेठी में ऐसे विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपको बहुत सी बीमारियों से बचाएं रखती है। जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक भी होती है।
मुलेठी में पाए जाते है ये तत्व
आपको क्या ये पता है कि मुलेठी में विटामिन बी, ई, फास्फोरस, सिलकॉन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कोलीन, प्रोटीन, ग्लिसराइजिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बायोटिक जैसै तत्व पाए जाते हैं। आपको बता दें कि मुलेठी का सेवन 3 से 5 ग्राम ही पाउडर के रूप में करना चाहिए। क्यो कि मुलेठी की जो तासीर होता है वह ठंडी होती है। इस कारण से इसे सर्दियों के मौसम में इसका इस्तेमाल कम करना चाहिए।
बालों को भी करती है मजबूत
वहीं, अगर आप अपने आप को खुद बहुत ही ज्यादा कमजोर महसूस कर रहे हैं तो इसके लिए एक चम्मच मुलेठी के पाउडर में आधा चम्मच शहद और एक चम्मच घी मिलाकर एक कप दूध के साथ इसे सुबह-शाम लें। आप 1 महीने में अंदर रिजल्ट स्वंय देखेंगे। अगर आप यह चाहते है कि आपके बाल मजबूत रहे तो इसके लिए आपको मुलेठी और तिल को बराबर मात्रा में लेकर कच्चे दूध में पीसकर बालों की स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें और आधा घंटा इसे लगा रहने के बाद शैंपू के साथ बालों को अच्छी तरह से धो लें।



