ये तो सब जानते है कि जहाँ एक तरफ सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बिग बॉस में कंटेस्टेंट की धमाल चौकड़ी दिखाई जाती है। वही शनिवार और रविवार की रात बिग बॉस के होस्ट सलमान खान सभी कंटेस्टेंट की अच्छी तरह से क्लास लगाते है। बता दे कि इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा पारस छाबड़ा पर फूटने वाला है। अब सलमान खान ने पारस को क्यों लताड़ा ये तो आपको खुद एपिसोड देखने के बाद पता चल ही जाएगा। मगर जो लोग त्यौहारों के चलते बिग बॉस का यह एपिसोड न देख पाएं, उन्हें हम यहाँ सलमान खान के गुस्से का कारण जरूर बताना चाहते है।
पारस को क्यों लताड़ा सलमान खान ने..
गौरतलब है कि पारस पर गुस्सा करते हुए सलमान खान ने कहा कि वह तो किसी से नहीं डरते। उन्हें किसी से कोई फर्क ही नहीं पड़ता। यहाँ तक कि उन्होंने शो के दौरान यह भी कह दिया कि बहुत हो गई सलमान की चिक चिक। हालांकि जब पारस ने कहा कि वह सलमान खान के बारे में ऐसा नहीं कह सकते। तब सलमान खान ने कहा कि काश मैं आपको वो दिखा पाता जो मैंने बाहर देखा है। मगर इसके बाद सलमान ने कहा कि आप एक बार बाहर आओ, फिर मैं आपको दिखाता हूँ। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो पारस ने सलमान खान के खिलाफ बोल कर खुद ही मुसीबत को अपने गले लगा लिया।
#WeekendKaVaar – #ParasChhabra segment-exclusive – watch what Paras said & completely denied when #SalmanKhan mentioned the same!
RT if u can't wait to watch this & Tell us in ur comments if u wud be #Salman, how would u react and treat #Paras?#BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 pic.twitter.com/Ynm05byZu9
— Akassh Ashok Gupta (@peepoye_) October 26, 2019
अब यूँ तो पारस छाबड़ा के बहुत सारे फैंस है, लेकिन अब जब उन्होंने सीधे तौर पर सलमान खान से पंगा ले लिया है, तो उनका अब भगवान् ही मालिक है। आपने तो सुना ही होगा कि टीवी इंडस्ट्री में जो व्यक्ति सलमान खान से उलझता है, उसका खुद का करियर उलझ कर ही रह जाता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अब पारस छाबड़ा सलमान खान की आँखों से उतर चुके है। वैसे आप ये तो समझ ही गए होंगे कि आखिर सलमान खान ने पारस छाबड़ा को क्यों लताड़ा, लेकिन फिर भी आप इसकी एक झलक यहाँ देख सकते है।


