वैसे तो लड़कियां खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए चेहरे पर अच्छा सा मेकअप कर लेती है। मगर कुछ चीजें ऐसी होती है, जो मेकअप करने से पहले चेहरे पर की जाती है। जैसे कि फेशियल और थ्रेडिंग आदि सब चीजें चेहरे को और भी ज्यादा आकर्षित बना देती है। गौरतलब है कि ये खास बातें थ्रेडिंग करवाते समय ध्यान रखे, ताकि आपकी किसी गलती की वजह से आपकी स्किन को नुक्सान न हो सके।
थ्रेडिंग करवाते समय ध्यान रखे ये बातें..
अब ये तो सब को मालूम है कि थ्रेडिंग करने के लिए थ्रेड का इस्तेमाल किया जाता है। जो बहुत मजबूत थ्रेड होता है और आसानी से नहीं टूटता। वही दूसरी तरफ हमारी ऑंखें काफी नाजुक और कोमल होती है। ऐसे में अगर जरा सा भी तिनका हमारी आँखों में चला जाएं तो इससे हमें काफी तकलीफ होती है। इसलिए थ्रेडिंग करवाते समय इस बात का ध्यान रखे कि इससे आपकी आँखों को कोई नुक्सान न पहुंचे।
1. बता दे कि थ्रेडिंग करवाने से पहले आपको अपनी ऑंखें अच्छी तरह से धो कर साफ़ कपड़े से पोंछ लेनी चाहिए। ये सब करने के बाद ही आपको थ्रेडिंग करवानी चाहिए। इससे आपकी आँखों में जो धूल के कण होंगे वह भी निकल जायेंगे और आपको थ्रेडिंग करवाने में कोई मुश्किल भी नहीं होगी। दरअसल बात ये है कि थ्रेडिंग करते समय हमारी आँखों की पुतलियों पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है।
2. इसके इलावा थ्रेडिंग करवाते समय आमतौर पर हम अपनी ऑंखें बंद ही रखते है, ताकि इस दौरान कोई कण हमारी आँखों में न चला जाएँ। इसके साथ ही कुछ लोग अपनी आँखों को लेकर इतने सतर्क होते है, कि वह अपनी आँखों को अपने हाथो से ढक कर थ्रेडिंग करवाते है। हालांकि इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन इसके साथ ही ये सभी खास बातें थ्रेडिंग करवाते समय ध्यान रखे और अपने चेहरे की खूबसूरती को अपनी किसी गलती की वजह से कम न होने दे।



