बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ भी हो चुका है। बहरहाल इस फिल्म का निर्देशक बॉलीवुड के बेहद प्रसिद्ध डायरेक्टर संजय लीला भंसाली करने वाले है। मगर फिल्म के बारे में जानने से पहले क्या आप ये जानते है कि गंगूबाई काठियावाड़ी आखिर कौन थी, जिनका किरदार आलिया भट्ट निभाने वाली है। दरअसल जब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया, तब लोगों को वह काफी पसंद आया। यहाँ तक कि इस फिल्म का पहला लुक देखते ही देखते वायरल हो गया। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर जिस महिला के जीवन को लेकर यह फिल्म बनाई जा रही है, वह महिला असल में कौन थी।
गंगूबाई काठियावाड़ी आखिर कौन थी..
गौरतलब है कि प्रसिद्ध लेखक एस हुसैन जैदी की किताब “माफिया क्वींस ऑफ मुंबई” के अनुसार गंगूबाई गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थी। इस वजह से ही उन्हें गंगूबाई काठियावाड़ी कहा जाता था। बता दे कि इनका असली नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था। जो बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी। मगर महज सोलह साल की उम्र में ही इन्हे अपने पिता के अकाउंटेंट से प्यार हो गया। ऐसे में उस अकाउंटेंट से शादी करने के बाद वे दोनों मुंबई भाग कर आ गए।
हालांकि तब गंगूबाई ने सपने में भी यह नहीं सोचा था कि उनका पति उन्हें धोखा दे कर महज पांच सौ रूपये में कोठे पर बेच कर चला जाएगा गौरतलब है कि गंगूबाई की कहानी में करीम लाला का जिक्र भी किया गया है। जिनकी गैंग के एक आदमी ने गंगूबाई के साथ रेप किया था। जिसके बाद गंगूबाई ने करीम लाला से न केवल उन्हें न्याय देने की बात कही, बल्कि करीम लाला को राखी बाँध कर उन्हें अपना मुँह बोला भाई बना लिया। तो ऐसे में करीम लाला की बहन होने के नाते कमाठीपुरा की कमान जल्दी ही गंगूबाई के हाथों में आ गई।
https://www.instagram.com/p/B7SllwiFZdc/
https://www.instagram.com/p/B7U0140lyBR/
https://www.instagram.com/p/B7U1CVqlAmr/
ऐसा कहा जाता है कि गंगूबाई किसी भी लड़की को उसकी मर्जी के बिना कोठे पर नहीं रखती थी, क्यूकि वह नहीं चाहती थी कि जो तकलीफ उन्हें मिली है, वह किसी और को भी मिले। बहरहाल अब तो आपको पता चल गया होगा कि गंगूबाई काठियावाड़ी आखिर कौन थी और उनके जीवन को लेकर फिल्म क्यों बनाई जा रही है। भले ही गंगूबाई को काफी छोटी उम्र में वेश्यावृति का सामना करना पड़ा हो, लेकिन अपने जीवनकाल में उन्होंने अनाथ बच्चों और सेक्स वर्क्स के लिए बहुत काम किया था। दोस्तों आपको इनके जीवन की कहानी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


