बेजुबान जानवर से छुटकारा पाने के लिए उसके साथ की ऐसी घटिया हरकत

बेजुबान जानवर से छुटकारा

आपने अक्सर सुना होगा और देखा होगा कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर माना जाता है। खास करके जिस कुत्ते को आपने अपने घर में पाला हो, उसकी देखभाल की हो, वह कुत्ता तो कभी अपने मालिक के साथ धोखा नहीं करता। मगर आज हम आपको ऐसे मालिक से रूबरू करवाना चाहते है जिसने अपने बेजुबान जानवर से छुटकारा पाने के लिए उसके साथ बड़ी ही घटिया हरकत की। बता दे कि इस मालिक ने न केवल अपने पालतू कुत्ते के साथ क्रूरता भरा व्यव्हार किया बल्कि उसकी आँखों को फेविकोल से ही चिपका दिया। दरअसल यह मामला कोलंबिया से सामने आया है।

बेजुबान जानवर से छुटकारा

बेजुबान जानवर से छुटकारा पाने के लिए की ऐसी घटिया हरकत..

आपको जान कर हैरानी होगी कि पहले तो इस कुत्ते के मालिक ने उसकी आँखों को फेविकोल से जोड़ दिया, ताकि वह घर का रास्ता न ढूंढ सके और उसके घर वापिस न आएं। उसके बाद इस कुत्ते को मरने के लिए नाले में फेंक दिया। यक़ीनन ये सब जानने के बाद आपको भी गुस्सा आ रहा होगा, लेकिन ये सच में बेजुबान जानवरों के साथ काफी दरिंदगी भरा व्यव्हार है। इसके खिलाफ कोई ठोस कदम जरूर उठाना चाहिए। वही अगर हम उस कुत्ते की बात करे तो उस पर एक महिला की नजर पड गई। जिसने न केवल उस मासूम को नाले से बाहर निकाला बल्कि अस्पताल ले जा कर उसका इलाज भी करवाया। इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि जब कुत्ते को नाले में से निकाल कर अस्पताल लाया गया, तब भी उस बेचारे की ऑंखें चिपकी हुई थी।

अब आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि अगर ऐसा व्यव्हार किसी इंसान के साथ किया जाएँ तो उसे कितनी तकलीफ होगी। ठीक वैसी ही तकलीफ इस बेजुबान को भी हुई होगी। फ़िलहाल आँखों में फेविकोल जाने के कारण कुत्ते को इन्फेक्शन हो गया है और डॉक्टर्स के मुताबिक उसकी ऑंखें ठीक करने में करीब तीन दिन का समय लग जाएगा। बता दे कि अभी उस कुत्ते को एंटीबायोटिक दिया जा रहा है। इसके इलावा जिस महिला ने उस कुत्ते को नाले से निकाला था, उसने इस कुत्ते को गोद लेने का फैसला भी किया है। फ़िलहाल इस कुत्ते को पूरी तरह से ठीक होने में करीब चार महीने का समय लग जाएगा। दोस्तों जिस मालिक ने अपने बेजुबान जानवर से छुटकारा पाने के लिए ऐसी घटिया हरकत की उसे आखिर क्या सजा मिलनी चाहिए, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
बेजुबान जानवर से छुटकारा पाने के लिए उसके साथ की ऐसी घटिया हरकत   Youth Express
Article Name
बेजुबान जानवर से छुटकारा पाने के लिए उसके साथ की ऐसी घटिया हरकत Youth Express
Description
आपने अक्सर सुना होगा और देखा होगा कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर माना जाता है। खास करके जिस कुत्ते को आपने अपने घर में पाला हो, उसकी देखभाल की हो, वह कुत्ता तो कभी अपने मालिक के साथ धोखा नहीं करता। मगर आज हम आपको ऐसे मालिक से रूबरू करवाना चाहते है जिसने अपने बेजुबान जानवर से छुटकारा पाने के लिए उसके साथ बड़ी ही घटिया हरकत की।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER