बता दे कि हाल ही में राज कपूर की बड़ी बेटी और अमिताभ बच्चन की समधन का निधन हो चुका है। जी हां राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर के महीने में ही अपना जन्म दिन मनाया था। वह नए साल की शुरुआत में ही इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुकी है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की शादी रितु नंदा के बेटे के साथ हुई है। तो इस लिहाज से वह अमित जी की समधन थी। अगर खबरों की माने तो रितु नंदा काफी समय से बीमार थी और कैंसर से पीड़ित भी थी। जिसके कारण उनका निधन हो गया। बहरहाल आज ही उनका अंतिम संस्कार भी किया गया है। जिसमें उनके तीनो भाई ऋषि, रणधीर और राजीव कपूर भी शामिल थे।
अमिताभ बच्चन की समधन का हुआ निधन..
बता दे कि रितु नंदा दिल्ली में रहती थी और कई कामों से भी जुडी हुई थी। उनकी उम्र 71 साल थी। वही अगर हम उनके अंतिम संस्कार की बात करे तो उनका अंतिम संस्कार आज डेढ़ बजे दिल्ली में लोधी रोड स्थित श्मशान भूमि में किया गया है। अब जाहिर सी बात है कि रितु नंदा का रिश्ता सिर्फ कपूर परिवार से ही नहीं बल्कि बच्चन परिवार से भी था। यही वजह है कि उनके अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए थे। बता दे कि रितु नंदा के पति का निधन भी पिछले साल हो चुका है।
फ़िलहाल तो कपूर खानदान की यह बेटी हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुकी है, लेकिन कपूर परिवार की इस दुःख की घड़ी में हर कोई उनके साथ है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि रितु नंदा के अंतिम संस्कार में बच्चन परिवार के इलावा करण जौहर और आलिया भट्ट भी नजर आये थे। जब कि रणबीर कपूर यहाँ कही भी दिखाई नहीं दिए। वैसे हम तो यही दुआ करते है कि भगवान् इनकी आत्मा को शांति दे।


