साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हसन के बारे में तो आप सब बखूबी जानते ही होंगे। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। मगर साउथ इंडस्ट्री में उन्होंने ज्यादा बड़ा नाम और मुकाम हासिल किया है। बहरहाल कमल हसन की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो काफी लोग जानते होंगे, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कम लोग ही जानते है। बता दे कि आज हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ा वो किस्सा बताने वाले है, जब कमल हसन की पत्नी सारिका ने बिल्डिंग से छलांग लगा कर अपनी जान देने की कोशिश की थी। सबसे पहले तो अपने करियर के शुरुआती दिनों में कमल हसन का दिल दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीविध्या पर आया।
जब कमल हसन की पत्नी कूद पड़ी थी बिल्डिंग से..
दरअसल कमल हसन ने जब साउथ इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था, तब उन्होंने इस एक्ट्रेस के साथ भी एक दो फिल्मों में काम किया था। ऐसे में इन दोनों की नजदीकियां देख कर सब को यही लग रहा था कि अब ये दोनों जल्दी ही शादी कर लेंगे। मगर अफ़सोस कि ये अटकलें सच साबित नहीं हुई और फिर कमल हसन का दिल भरतनाट्यम की एक खूबसूरत डांसर वाणी गणपति पर आया। बता दे कि जब कमल हसन और वाणी एक दूसरे के काफी करीब आ गए तो वाणी ने कमल हसन से शादी करने की बात कही। हालांकि पहले तो कमल हसन ने मना कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें शादी करनी ही पड़ी। अब ये बात अलग है कि कई सालों के बाद इन दोनों का रिश्ता भी टूट गया। यानि इनका तलाक हो गया।
इसके बाद कमल हसन फिल्म सागर की शूटिंग के दौरान सारिका से मिले। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि धीरे धीरे कमल हसन इनसे भी प्यार करने लगे थे। फिर जब कमल हसन पूरी तरह से इनकी जिंदगी में आएं तो इन्होने फ़िल्में छोड़ दी और चेन्नई जा कर शिफ्ट हो गई। यहाँ तक कि कमल हसन और सारिका ने बिना शादी किए ही गैर संबंध बना लिए थे। फिर जब उनकी बेटी श्रुति हसन पैदा होने वाली थी, तब इन दोनों ने शादी की। इसके बाद सारिका की सहेली गौतमी उनके घर रहने के लिए आई। दरअसल गौतमी ने लव मैरिज की थी और उनकी शादी टूट चुकी थी।
तो ऐसे में गौतमी अपनी सहेली सारिका के घर रहने के लिए आई थी। मगर तब सारिका को यह मालूम नहीं था कि उनकी सहेली और पति के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ जाएँगी। फिर जब सारिका को इस सच का पता चला तो उन्होंने चेन्नई वाले फ्लैट की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। जिसके बाद उन्हें तीन महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा। बहरहाल अस्पताल से वापिस आने के बाद कमल हसन और गौतमी की नजदीकियों को देखते हुए सारिका ने कमल हसन को तलाक देने का फैसला कर लिया।
बता दे कि इसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ मुंबई वापिस आ गई और दोबारा अपने करियर की शुरुआत की। वही उनकी दोनों बेटियां श्रुति और अक्षरा हसन भी अब एक्ट्रेस बन चुकी है। गौरतलब है कि ये तब की बात है जब कमल हसन की पत्नी की दोनों बेटियों का जन्म हो चुका था और उसके बाद कमल हसन ने सारिका की सहेली गौतमी से नजदीकियां बढ़ाई थी।



