मौसमी चटर्जी की बेटी का कम उम्र में हुआ निधन, जाने आखिर क्या है कारण

मौसमी चटर्जी की बेटी

बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी अपने जमाने की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। हालांकि अब वह बॉलीवुड की दुनिया से दूर है। मगर एक समय ऐसा भी था जब वह बॉलीवुड की हर दूसरी फिल्म में नजर आती थी। बता दे कि वह कामचोर और घायल जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि मौसमी चटर्जी की बेटी पायल अब इस दुनिया में नहीं रही। जी हां बीते दिन उनकी बेटी का निधन हो चुका है। वही अगर खबरों की माने तो मौसमी चटर्जी ने पायल की मौत को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। दरअसल पायल काफी समय से ही बीमार चल रही थी।

मौसमी चटर्जी की बेटी

मौसमी चटर्जी की बेटी का हुआ निधन.. 

आपको जान कर हैरानी होगी कि उन्हें जुवेनाइल डायबिटीज थी। यही वजह है कि पिछले दो सालों से वह अस्पताल के चक्कर लगा रही थी। यहाँ तक कि पिछले साल वह कोमा में भी चली गई थी। गौरतलब है कि पायल की शादी डिकी सिन्हा से हुई थी। जो खराब तबियत होने के बावजूद भी अपनी पत्नी पायल को घर ले आएं थे। ऐसे में मौसमी चटर्जी और उनके पति ने अपने दामाद पर बेटी की सही देखरेख न करने के इल्जाम लगाएं थे। तब उनका कहना था कि डिकी सिन्हा ने पायल का फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट बंद करवा दिया था। बता दे कि मौसमी चटर्जी और उनके पति बॉम्बे हाई कोर्ट तक भी गए थे। ऐसे में मौसमी चटर्जी की बेटी की देखभाल करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी।

दरअसल पायल और बिजनेसमैन डिकी सिन्हा की शादी आज से नौ साल पहले हुई थी। ऐसे में पायल के पिता, पायल और उनके पति एक ही कंपनी के डायरेक्टर थे। हालांकि बाद में उनके बीच वाद विवाद होने से रिश्ते खराब हो गए थे। इसके बाद पायल के माता पिता ने अपनी याचिका में यह लिखा था कि डिकी सिन्हा ने पायल की मेडिकल रिपोर्ट दिखाने से भी मना कर दिया था। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो पायल का निधन होने की वजह अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आ पाई है। इसलिए हम तो यही उम्मीद करते है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
Summary
मौसमी चटर्जी की बेटी का कम उम्र में हुआ निधन, जाने आखिर क्या है कारण  Youth Express
Article Name
मौसमी चटर्जी की बेटी का कम उम्र में हुआ निधन, जाने आखिर क्या है कारण Youth Express
Description
बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी अपने जमाने की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। हालांकि अब वह बॉलीवुड की दुनिया से दूर है। मगर एक समय ऐसा भी था जब वह बॉलीवुड की हर दूसरी फिल्म में नजर आती थी। बता दे कि वह कामचोर और घायल जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि मौसमी चटर्जी की बेटी पायल अब इस दुनिया में नहीं रही। जी हां बीते दिन उनकी बेटी का निधन हो चुका है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER