व्हाट्सएप पर आ रहा नया फीचर्स, जानियें कब होगा शुरू

व्हाट्सएप पर आ रहा नया फीचर्स, जानियें कब होगा शुरू

व्हाट्सएप के बारे में तो आप जानते ही होंगे यह एक इंस्टैट मैसेजिंग ऐप जिसमें जल्द ही दो नए फीचर्स आपको दिखाई देंगे। आपको बता दे कि इनमें से एक नया फीचर व्हाट्सएप के ग्रुप चैट में आपको देखने को मिलेगा, जो एक मेंशन बेज है। वहीं, दूसरा फीचर्स स्टीकर से संबंधित होगा। ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर अपने फोन में वाट्सऐप का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। जबकि बहुत से मोबाइल फोन यूजर व्हाट्सएप ग्रुप का भी हिस्सा होते हैं।

इस तरह करेगा काम

आपको बता दे कि यह फीचर्स व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन के लिए जारी किए गए हैं। जो एंड्रॉयड 2.21.3.13 बीटा है, आपको बता दे कि अभी यह कई यूजर्स को दिखना शुरू नहीं हुआ है। व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WA Beta Info ने बताया है कि इस फीचर्स पर अभी काम हो रहा है और जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। वहीं, WA Beta Info ने बताया है कि जैसे ही ग्रुप में आपको कोई मेंशन या टैग करेगा तो यह नया बैज कुछ नए तरह से आपको नोटिफिकेशन देगा।

खास बात

आपको बता दे कि व्हाट्सएप में मेंशन करने का फीचर पहले से मौजूद है और यह नया मेंशन बैज पुराने का अपग्रेड फीचर होगा और यह कई प्रकार की नई खूबियों से लैस होगा। हालांकि, अभी किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है कि यह फीचर कब तक स्टेबल वर्जन के लिए जारी होगा।

ये होगा नाम

वहीं, जानकारी के मुताबिक आपको बता दे कि जल्द ही नए स्टीकर भी देखने को मिलेंगे। इनका नाम Taters n Tots होगा। यह स्टीकर अभी उपलब्ध है और इच्छुक यूजर्स इन्हें किसी भी चैट में जाकर एड कर सकते हैं। इसके लिए स्टीकर में जाकर + के आइकन पर जाकर आपको क्लिक करना होगा। यह स्टीकर पैक में सबसे पहले दिखाई देगा।

अभी किया जा रहा ट्रायल

व्हाट्सएप स्टीकर के शॉर्टकट को लेकर अभी काम कर रहा है। जो चैट बार में आसानी से नजर आएगा और इसका इस्तेमाल करना भी बहुत आसान होगा। वहीं, यह फीचर का अभी ट्रायल किया जा रहा है और जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

Summary
व्हाट्सएप पर आ रहा नया फीचर्स, जानियें कब होगा शुरू
Article Name
व्हाट्सएप पर आ रहा नया फीचर्स, जानियें कब होगा शुरू
Description
व्हाट्सएप के बारे में तो आप जानते ही होंगे यह एक इंस्टैट मैसेजिंग ऐप जिसमें जल्द ही दो नए फीचर्स आपको दिखाई देंगे। आपको बता दे कि इनमें से एक नया फीचर व्हाट्सएप के ग्रुप चैट में आपको देखने को मिलेगा
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER