WhatsApp एक ऐसा प्लेटफार्म जिसका उपयोग लोग बहुत ही सरल तरीके से करते है। चाहे आदमी जिस भी जगह हो वह आसानी से कोई भी फोटो या फिर कोई भी वॉयस मैसेज एक दूसरे को भेज सकता है। वहीं, WhatsApp ने साल 2021 में तमाम प्रकार नए-नए फीचर को लाया। जिसका लोग खूब मजे से उपयोग भी कर रहे है। तो ऐसा ही एक ऐसा फीचर यह वर्ष समाप्त होने से पहले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक जबरदस्त फीचर को लॉन्च कर दिया है।
पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों में हो सकेगा उपयोग
हालांकि, इस नए फीचर का नाम कंपनी ने वॉयस मैसेज प्रीव्यू फीचर रखा है। जिसकी मदद से यूजर्स किसी को भी वॉयस मैसेज भेजने से पहले उसे ठीक तरह से सुन पाएंगे और फिर उसके पाद वॉयस नोट को सेंड या डिलीट करने का ऑप्शन उन्हें मिल सकेगा। होगा। आपको बता दें कि इस फीचर का उपयोग पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों में आसानी से किया जा सकता है।
वेब और डेस्कटॉप पर भी हो सकेगा इस्तेमाल
जहां खुशी की बात यह है कि व्हाट्सएप ने इस फीचर को एंडरॉयड और आईओएस के साथ-साथ वेब और डेस्कटॉप पर भी लागू कर दिया है। दरअसल, वॉयस मैसेज दुनिया भर में व्हाट्सएप यूजर्स के लिए सबसे लोकप्रिय फीचर में से एक है। आइए जानते है कि प्रकार आप इस फीचर का उपयोग कर सकते है।
इस तरह करें फीचर का प्रयोग
- सबसे पहले उस चैट या ग्रुप को ओपन करें, जिसमें आपको वॉयस मैसेज भेजना है।
- इसके बाद हैंड्स-फ्री रिकॉर्डिंग बटन पर जाए
- हैंड्स-फ़्री रिकॉर्डिंग होने के बाद इसे लॉक करने के लिए माइक्रोफ़ोन स्पर्श करें और उसे ऊपर की ओर स्लाइड करें और बोलना शुरू करें।
- वॉयस मैसेज पूरा होने के बाद स्टॉप करें।
- अपनी रिकॉर्डिंग सुनने के लिए प्ले पर टैप करें।
- अगर मैसेज के दौरान कोई गलती हो गई है तो वॉयस मैसेज को डिलीट करने के लिए ट्रैश कैन पर टैप करें या इसे भेजने के लिए सेंड पर टैप करें।
