हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब, भारत को दिलाई बड़ी जीत

हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब, भारत को दिलाई बड़ी जीत

भारत के लिए इस समय खुशी की बात यह है कि करीब 21 साल के बाद हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया। जहां उन्होंने अंतराष्ट्रीय स्तर फर इस प्रतियोगिता को जीतकर देश का तो नाम रोशन किया ही साथ ही हरनाज संधू ने पंजाब का भी नाम रोशन किया है। आपको बता दें कि हरनाज पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली है।

इजराइल में हुई यह प्रतियोगिता

हालांकि, खुशी की बात यह है कि 21 साल बाद 21 साल की हरनाज ने इस खिताब को जीता। जहां यह प्रतियोगिता इजराइल में हुई। जिसका लाइव प्रसारण पूरी दुनिया में किया गया। वहीं, हरनाज के जीतने पर जो उन्हें ताज पहनाया गया। उसकी कीमत 37 करोड़ रूपये से ज्यादा की है। बता दें कि हरनाज संधू ने अब तक सबसे महंगे ताज को पहना है। जो डायमंड से जड़ा हुआ है।

कई तरह के पड़ावो को किया जाता है पार

दरअसल, हर लड़की का ये सपना हुआ करता है दुनिया ही नहीं बल्कि पूरे यूनिवर्स की सबसे खूबसूरत लड़की बनने का लेकिन कुछ ही लोग इस सपना को साकार कर पाते है। बहुत सी लड़किया ऐसी होती है जो यह सोचती है कि उन्हें यह खिताब अपने नाम करना है। जहां कुछ ही लड़किया इस खिताब को जीत पाती है। बता दें कि कई तरह के पड़ाव को पार करके मिस यूनिवर्स का खिताब जीता जाता है।

सबसे पहले सुष्मिता सेन ने जीता था खिताब

क्या आपको ये पता है कि मिस यूनिवर्स सबसे बड़ी और दूसरी सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय सौदंर्य प्रतियोगिता है। जिसे जून 1952 में कैलिफोर्निया की एक क्लोदिंग कंपनी पैसिफिक मिल्स द्वारा बनाया गया था। इसका एक संगठन बना है जो सौदंर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स संगठन के द्वारा आयोजित की जाती है। आपको बता दें कि पहली मिस यूनिवर्स फिनलैंड की आर्मी कुसेला थी। तो वहीं, भारत में सबसे पहले मिस यूनिवर्स का खिताब सष्मिता सेन ने जीता था। वहीं, इस साल 2021 में भारत की हरनाज संधू ने यह खिताब अपने नाम किया है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER