इस समय Amazon पर Amazon Christmas Sale की शुरूआत हो चुकी है। वहीं, वर्ष 2021 समाप्त होने को है। तो ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियां भी ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर लेकर आई है। आपको बता दें कि इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे- टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और तमाम तरह के गैजेट्स पर अच्छा खासा छूट दी जा रही है।
ऐप्पल आईपैड पर मिल रहा 10 हजार का डिस्काउंट
दरअसल, Amazon क्रिसमस सेल में इस समय Apple iPad Air की बात करें तो इस पर 10 हजार रुपये का अच्छा खासा डिस्काउंट कंपनी दे रही है। वहीं, iPad Air 64GB वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 68 हजार 900 रूपये है लेकिन Amazon में सेल के दौरान यह केवल 61 हजार 900 रूपये में कंपनी दे रही है।
क्रेडिट कार्ड से कर सकते है पेमेंट
जहां खास बात यह है कि iPad Air पर करीब 14 हजार 900 रूपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी Amazon दे रही है। जिसमें ग्राहक पुराने टैब या स्मार्टफोन को देकर 14 हजार 900 रूपये तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। हालांकि, ग्राहक अगर इस टैब को खरीदते वक्त Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते तो उन्हें करीब 1,000 रुपये का एकस्ट्रा ऑफ मिलेगा। वहीं, iPad Air को No Cost EMI के साथ भी खरीदा जा सकता है।
आई पैड में उठा सकते है वीडियो चैट का आनंद
वहीं, Apple के iPad Air के फीचर्स की के बारे में बात करी जाए तो इस टैब में आपको मिलता है 10.9-इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और ये Apple A14 बायोनिक चिपसेट से लैस भी है। iPad Air में फोटोग्राफी के लिए आपको मिलता है 12MP का रियर कैमरा और 7MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिसमें आप खूब अच्छे से वीडियो चैट का भी आनंद उठा सकते है।
इन प्रोडक्टो पर मिल रही इतनी छूट
Amazon क्रिसमस सेल की बात करें तो इस समय स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत, लैपटॉप पर 40 प्रतिशत, वीयरेबल डिवाइस पर 60 प्रतिशत, हेडफोन और स्पीकर पर 50 प्रतिशत, कैमरा एक्सेसरीज पर 50 प्रतिशत, टीवी और प्रोजेक्टर पर 40 प्रतिशत और होम थिएटर साउंडबार पर लगभग 40 प्रतिशत तक का अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
