विश्वकप के बाद आखिर क्या हो गया विराट और रोहित के बीच? जानिए पूरी सच्चाई

विराट और रोहित

रोहित और विराट को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर ख़बरें आती हैं. कभी विराट के भाई कहने से,  तो कभी विराट के पेज से रोहित के गायब होने से, सोशल मीडिया में विराट एवं रोहित के बीच विवाद की अफवाहों का दौर जारी है.  वेस्ट इंडीज रवाना होने से पहले रोहित ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमे से रोहित गायब हैं, जिससे रोहित और विराट के बीच विवाद की अफवाहें एक बार फिर से चर्चा में आ गयी हैं. हालाँकि कप्तान विराट कोहली ने मीडिया में सफाई देते हुए इस विवाद को सिर्फ महज़ अफवाह बताया है.  

यह कहानी शुरू होती है विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को मिली हार के बाद से। जहां विश्वकप में सब कुछ आइटम ऑप्टिक्स की तरह स्मूथ चल रहा था। फिर पता नहीं कहां से उड़ती उड़ती खबर आई कि ड्रेसिंग रूम में भारतीय टीम दो गुटों में विभाजित हो चुकी है। किसी ने रोहित की बातों का समर्थन किया तो किसी ने कोहली की बातों का। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ, तो फिर से उड़ती उड़ती खबर आई कि टीम के कई खिलाड़ियों को कोहली और शास्त्री का टीम के प्रति रवैया पसंद नहीं आ रहा है।

सूत्रों के हवाले से खबर आयी कि इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी में परिवर्तन आएगा। जहां व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए अलग और रेड बॉल क्रिकेट के लिए अलग से कप्तान होंगे। टेस्ट में कोहली और वनडे व T20 में रोहित। लेकिन इन बातों पर चयनकर्ता ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम चुनते हुए विराम लगाया और कोहली के कप्तानी पद को बरकरार रखा। बात यहीं खत्म नहीं होती है अभी तो पूरी पिक्चर बाकी है। अब सोशल मीडिया नामक प्राणी ने इस कहानी में प्रवेश किया जब शर्मा जी के लौंडे रोहित शर्मा ने शर्मा जी के दामाद और बेटी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया। बात यहीं नहीं थमी, अब अनुष्का शर्मा ने अपने आईजी के स्टोरी में एक पोस्ट डाला जिसमें लिखा था

अचानक अब बात पिछले साल हुए इंग्लैंड दौरे पर चली गई, जहां रोहित शर्मा टीम में नहीं थे और हाई कमिशन ऑफ लंदन ने टीम को इनवाइट किया था। लेकिन उस दौरे पर टीम को अपने फैमिली मेंबर को ले जाना मना था लेकिन उस इनविटेशन में अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। तो उस समय एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि रोहित शर्मा की जगह किसी और शर्मा ने भर ली है। उस पोस्ट को रोहित शर्मा ने लाइक भी किया था लेकिन बाद में उसका परिणाम सोचते हुए डिसलाइक कर दिया। वेस्टइंडीज दौरे से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने इस बात को सिरे से नकार दिया कि उनके और रोहित के बीच कुछ अनबन है। यहां पर सब कुछ सही चल रहा था लेकिन 31 जुलाई को रोहित शर्मा के नए ट्वीट ने फिर से मीडिया में खलबली मचा दी है।

जिसमें लिखा हुआ था कि मैं अपने टीम के लिए नहीं अपने देश के लिए खेलता हूँ।

वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंचने के बाद कोहली द्वारा अपलोड किये गये फोटो में भी रोहित और कोहली साथ में नजर नहीं आए हैं।

अब सच्चाई क्या है यह तो टीम मैनेजमेंट ही बता सकता है लेकिन इस सब को दूर रखते हुए हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और विश्व कप में मिली हार के दर्द को कम करेगी।

Bandhu

Author, Writer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER