“अंकिता लोखंडे” ने अपने ब्वॉयफ्रेंड “विक्की जैन” के बर्थ-डे पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने प्यार का इज़हार किया। उन्हें बर्थ-डे की बधाईयां भी दीं।
पवित्र रिश्ता से मशहूर एक्ट्रेस बनी अंकिता लोखंडे जो कि पवित्र रिश्ता में ‘अर्चना’ का रोल निभा रही थीं। उस सीरियल से उन्हें बहुत पहचान मिली।
Netflix drops 13 Reasons Why Season 3 Trailer: Here’s what to expect
इस सीरियल में उनके साथ काम करने वाले उनके को-एक्टर “सुशांत सिंह राजपूत” जो कि असल में ‘मानव’ का किरदार निभा रहे थे।
दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोस्ती से आगे बढ़कर इनका रिश्ता रिलेशनशिप में जा चुका था। दोनों काफी दिनों तक साथ में रहे और एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करते रहे। कुछ समय बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबर सुनाई देने लगी। इस वजह से दोनों अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं।
अंकिता लोखंडे अपने ex-boyfriend सुशांत सिंह राजपूत के साथ डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। जिसके काफी दिनों बाद इन दोनों के रिश्ते में दरार आने की वजह से इनका ब्रेकअप हो चुका था।
हाल ही में लेकिन अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉयफ्रेंड अपने विकी जैन के साथ कुछ पुरानी यादें ताजा करते हुए कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की। इस पोस्ट के साथ ही साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा–”कि हैप्पी बर्थडे मिस्टर जैन, मैं चाहती हूं कि तुम्हारे इस दिन को और बाकी के हर दिन को स्पेशल बना सकं। तुम्हारी और सिर्फ तुम्हारी”।
अंकिता के कैप्शन में ऐसा लिखने पर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। उनके फैंस ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्यारे-प्यारे कमेंट भी दिए हैं। इसी में कई और सेलेब्स ने भी विक्की जैन को बर्थडे की बधाइयां दीं।
अंकिता लोखंडे अपनी कुछ दिनों पहले आई फिल्म “मणिकर्णिका” के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उन्होंने इस फिल्म में “झलकारी बाई” का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वह “कंगना रनौत” के साथ नज़र आई थी। इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था।




