वेब सीरीज की बात करे तो वूट सेलेक्ट के प्लेटफार्म पर जल्द ही ‘कैंडी’ नाम की नई सीरीज आने वाली है। जहां इस वेब सीरिज की बात करें तो इसमें ड्रग्स, राजनीति, हत्या आदि के बारे में दिखाया जाएगा। वहीं, जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में रिचा चड्ढा और रोनित रॉय लीड रोल में नजर आएंगे।
रोनित ने कही ये बातें
वहीं, इस बारे में रोनित रॉय ने कहा कि ‘ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे इतने बेहतरीन निर्देशकों के साथ काम करने मौका मिल रहा है, जिन्होंने मुझे अभिनय की दुनिया में बेहतर बनाया और अलग-अलग चीजें सीखने में मदद की। डिजिटल एंटरटेनमेंट के दौर में लोगों के लिए बहुत कुछ करने के लिए है। लोग काफी अच्छा काम कर भी रहे हैं।
वूट सलेक्ट को दी बधाई
मुझे बहुत खुशी है कि मैं ओटीटी के काफी अच्छे शोज का हिस्सा रह चुका हूं और अब मैं कैंडी की शूटिंग शुरु करने के लिए भी उत्साहित हूं। इतने अच्छे कांसेप्ट को सोचने के लिए वूट सेलेक्ट की पूरी टीम को बधाई। मेरा रोल काफी जटिल और चुनौतीपूर्ण है इसलिए ये काफी इंटिरेस्टिंग हो जाता है।’
रिचा के लिए इस सीरीज में काम करना है एक नया अनुभव
वहीं, रिचा चड्ढा ने भी कैंडी सीरीज को लेकर यह कहा कि ‘इस सीरीज में मेरे किरदार के कई आयाम हैं और इसी बात से मैं इस स्क्रिप्ट की ओर आकर्षित हुई। इस थ्रिलर और साइकोलॉजिकल सीरीज में काम करना मेरे लिए नया अनुभव है। मुझे उन किरदारों को निभाना अच्छा लगता है जिनमें गहराई होती है। रोनित के साथ काम करना मेरे लिए बड़ी बात है।
ये भी सीरीज में आएंगे नजर
ये पहली बार है जब मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करूंगी। निर्देशक आशीष शुक्ला के साथ भी काम करने में मैं बेहद उत्सुक हूं।’ आपको बता दें कि कैंडी सीरिज में रोनित रॉय और रिचा चड्ढा के अलावा मनु ऋषि चड्ढा और नकुल सहदेव भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि ऑपटिमिस्टिक एंटरटेनमेंट इस सीरीज को प्रोड्यूस और आशीष शुक्ला इस सीरीज को डायरेक्ट करेंगे।



