रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, 10 वीं पास करे अप्लाई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, 10 वीं पास करे अप्लाई

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 241 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस वैकेंसी के लिए 10 वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। जहां आवेदन की आखिरी तारीख 12 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है। इसके लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती की बात करे तो इसमें सिक्योरिटी गार्ड के 241 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इन वर्गों में है इतने पद

  • सामान्य वर्ग के लिए        113 पद
  • एससी वर्ग के लिए             32 पद
  • एसटी वर्ग के लिए              33 पद
  • ओबीसी वर्ग के लिए           45 पद
  • ईडबल्यूएस वर्ग के लिए      18 पद

ये नहीं कर सकते अप्लाई

आपको बता दे कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मदीवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही इसके लिए ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार या उससे ज्यादा की पढ़ाई कर चुके उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई नहीं कर सकते। इसके लिए 25 वर्ष की आयु से लेकर 45 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गिनती 01 जनवरी 2021, की उम्र के आधार पर की जाएगी।

इतना होगा वेतन

वहीं, आरबीआई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए 241 पदों पर निकाली गई वैकेंसी के तहत चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 10,940 रुपये प्रति माह होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवार को करीब 50 रुपये का भुगतान करना होगा। यह पैसा नॉन रिफंडेबल होगा। स्टाफ उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट

http://www.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Summary
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, 10 वीं पास करे अप्लाई
Article Name
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, 10 वीं पास करे अप्लाई
Description
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 241 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस वैकेंसी के लिए 10 वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। जहां आवेदन की आखिरी तारीख 12 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER