कंगना रनौत के जन्मदिन पर रिलीज हो रही उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘थलाइवी’

कंगना रनौत के जन्मदिन पर रिलीज हो रही उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'थलाइवी'

बॉलीवुड के क्षेत्र के जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत के जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता पर बनी उनकी बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ का फिल्म का ट्रेलर 23 मार्च 2021 के दिन के दिन चेन्नई और मुम्बई में लॉन्च होगी। आपको बता दें कि इस मौके पर खुद पर कंगना रनौत मौजूद रहेंगी। जिनके साथ फिल्म के डायरेक्टर विजय और प्रोड्यूसर भी मौजूद होंगे।

इन दोनों शहरों में रिलीज होगी फिल्म

वहीं, फिल्म के डायरेक्टर विजय ने कहा, थलाइवी फिल्म एक ऐसे बहुविख्यात, प्रभावशाली और करोड़ो की प्रेरणास्रोत रह चुकीं जयललिता की अमर गाथा पर बनायी गई है। डायरेक्टर ने कहा कि हम चाहते थे कि ट्रेलर का आयोजन भी बड़े पैमाने पर होना चाहिए। जया जी सिर्फ तमिलनाडु के लोगों को लिए ही एक पूजित शख्सियत नहीं थीं बल्कि पूरे भारत तक उनकी आभा फैली थी। इसीलिए चेन्नई के साथ-साथ यह फिल्म का ट्रेलर मुम्बई में भी रिलीज किया जाएगा।

खास बात

उन्होंने कहा कि कंगना एक अद्भुत कलाकार हैं जो हर किरदार को बहुत आसान तरीके से निभा लेती हैं। वहीं, कंगना ने थलाइवी के लिए जी तोड़ मेहनत की है और जय ललिता के हाव-भाव को अपने अंदर उतारकर उसके साथ पूरा न्याय किया है। विष्णु सर और शैलेश आर सिंह के साथ काम करना मानो एक सपने जैसा है। जिन्होंने अपना पूरा सहयोग इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में दिया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कहा कि हम सब लोग बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सब कुछ सही तरह से हो और फिल्म सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचे। हमने कोरोना महामारी को देखते हुए हर तरह की सावधानी रखी और आगे भी करते रहेंगे ताकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज से लेकर फिल्म रिलीज तक हर मौके को पूरी सुरक्षा के साथ शानदार तरीके से बना सकें। आपको बता दें कि दिवंगत नेता जयललिता के जयंती पर फिल्म के मेकर्स ने फिल्म ‘थलाइवी’ को तमिल, तेलगू एवं हिंदी भाषा में 23 अप्रैल 2021 के दिन रिलीज करने की घोषणा कर दी है।

इन्होंने किया है फिल्म को प्रोड्यूस

वहीं, थलाइवी को पेश किया जा रहा हैं विबरी मोशन पिक्चर्स, कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट और जी स्टूडियोज के साथ जिमसें एसोसिएट हैं गोथिक एंटरटेनमेंट और स्प्रिंट फिल्म्स। फिल्म को विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह ने प्रोड्यूस किया है। इसे को-प्रोड्यूस किया है हितेश ठक्कर और तिरुमल रेड्डी के द्वारा।

Summary
कंगना रनौत के जन्मदिन पर रिलीज हो रही उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'थलाइवी'
Article Name
कंगना रनौत के जन्मदिन पर रिलीज हो रही उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'थलाइवी'
Description
बॉलीवुड के क्षेत्र के जानी-मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत के जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता पर बनी उनकी बायोपिक फिल्म 'थलाइवी' का फिल्म का ट्रेलर 23 मार्च 2021 के दिन के दिन चेन्नई और मुम्बई में लॉन्च होगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER