KGF-2 के लिये यश कर रहें इंटेंस वर्कआउट, दिखेंगे कई अहम चेहरे, पढ़िये खबर

KGF-2 के लिये यश कर रहें इंटेंस वर्कआउट, दिखेंगे कई अहम चेहरे

KGF स्टार यश अब इस फिल्म के दूसरे चैप्टर के लिए करीब-करीब तैयार हैं। यश ने ‘KGF’ में रॉकी भाई की भूमिका के लिए देश भर में खूब सरहाना बटोरी है। दर्शकों को KGF के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है लेकिन देश में कोरोना महामारी के चलते शूटिंग रुक गई थी और टीम ने हाल ही में फिर से फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। सुपरस्टार यश भी सेट पर वापसी करने और रॉकी भाई के रूप में अपनी भूमिका को फिर से दोहराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी वजह से यश अपने बेस्ट शेप में आने के लिए इंटेंस वर्कआउट से कर रहे हैं।

खास बात

वहीं, यश के करीबी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘यश हर संभव कोशिश कर रहे हैं और सेट पर वापस आने और KGF 2 की शूटिंग शुरू करने की तैयारी करते हुए, वहीं, उन्होंने अपने वर्कआउट रूटीन को भी डबल कर दिया है। एक तरफ उनके डेली कसरत रूटीन में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज भी शामिल है।’

स्ट्रिक्ट डाइट पर है यश

यह बताया जा रहा है कि यश अपने दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे के करीब आधे घंटे के कार्डियो के साथ करते हैं। जिसके बाद वह वेट ट्रेनिंग और एब्स वर्क आउट करते हैं जिसमें एक घंटे का समय लग जाता है और फिर कार्डियो सेशन होता है। यश शाम को भी अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज और भारी वेट ट्रेनिंग करते है, साथ ही वह बहुत स्ट्रिक्ट डाइट पर भी हैं।

इस भूमिका में दिखेंगे संजय दत्त

KGF’ 2′ साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और अभिनेता संजय दत्त इस फिल्म में अधीरा की भूमिका में दिखाई देंगे। फैन्स इस कदर क्रेजी हैं कि फैन मेड दर्जनों ट्रेलर उपलब्ध हैं। KGF के पहले भाग को फैन्स का खूब प्यार मिला था। तभी तो लोग बेसब्री से दूसरे भाग की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसकों को एक बार फिर रॉकी भाई का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि इस बार फिल्म में रवीना टंडन भी दिखाई देंगी।

Summary
KGF-2 के लिये यश कर रहें इंटेंस वर्कआउट, दिखेंगे कई अहम चेहरे, पढ़िये खबर
Article Name
KGF-2 के लिये यश कर रहें इंटेंस वर्कआउट, दिखेंगे कई अहम चेहरे, पढ़िये खबर
Description
KGF स्टार यश अब इस फिल्म के दूसरे चैप्टर के लिए करीब-करीब तैयार हैं। यश ने 'KGF' में रॉकी भाई की भूमिका के लिए देश भर में खूब सरहाना बटोरी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER